एक्सप्लोरर

'मैं सबूत के साथ...', आशीष शेलार के बाद आदित्य ठाकरे ने उठाया सड़क की क्वालिटी का मुद्दा

Maharashtra News: आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सच में जांच चाहते हैं तो एकनाथ शिंदे को मंत्रालय में न लें, दीपक केसरकर और मंगल प्रभात लोढ़ा को मंत्रालय में न लें.

Maharashtra News: मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के बीएमसी कमिश्नर को लिखे पत्र के बाद सियासत गरमा गई है. शेलार ने बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी को पत्र लिखकर एकनाथ शिंदे की सरकार के दौरान शुरू की गई छह हजार करोड़ रुपये की सड़क सीमेंटिंग परियोजना में घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया. वहीं अब शिवसेना यूबीटी के नेता ने भी इस मुद्दे को उठाया है.

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, "बीजेपी ने सड़क घोटाले को लेकर एसआईटी की मांग की है. सड़क घोटाले को लोगों के सामने मैं लेकर आया था. आज वही बीजेपी है, जो एकनाथ शिंदे के साथ सरकार में थी. सड़क की हालत जो खराब होनी थी वह हो चुकी है. कॉन्ट्रैक्टर को पैसे मिल चुके हैं, भ्रष्टाचार हो चुका है. आज बीजेपी वाले नाटक कर रहे हैं कि एसआईटी से जांच होनी चाहिए."

'एकनाथ शिंदे को मंत्रालय में न लें'
उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सच में जांच चाहते हैं तो एकनाथ शिंदे को मंत्रालय में न लें, दीपक केसरकर और मंगल प्रभात लोढ़ा को मंत्रालय में न लें, ये तो मुंबई के पालक मंत्री थे और इनके समय यह घोटाला हुआ है. मैं सबूत के साथ इस स्कैम को लेकर आया था और लोगों के सामने इसे उजागर किया था.

'गंभीरता से कराएं जांच'
आदित्य ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के पास दिखने के लिए मौका है कि उनकी सरकार भ्रष्ट नहीं, अच्छी है. एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर और मंगल प्रभात लोढ़ा को दूर रखिए और इस मामले की गंभीरता से जांच कराएं. उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा से जांच कराने की मांग करते हुए एक पैनल गठित करने की मांग की.

आशीष शेलार ने उठाया था मुद्दा
बीजेपी नेता आशीष शेलार ने बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी को जो पत्र लिखा है, उसमें एकनाथ शिंदे सरकार के कार्यकाल में छह हजार करोड़ रुपये की सड़क सीमेटिंग परियोजना में घटिया गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है. इस मामले में शेलार ने जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें

'हिंदू और हिंदुत्व के लिए हम...', दादर में हनुमान मंदिर को लेकर बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के भोईवाड़ा में डिटेंशन सेंटर शुरू, 2500 बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया कदम
मुंबई के भोईवाड़ा में डिटेंशन सेंटर शुरू, 2500 बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया कदम
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
पाकिस्तान को 'दलाल देश' बताने पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मुझे जरा भी आपत्ति नहीं लेकिन...'
पाकिस्तान को 'दलाल देश' बताने पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मुझे जरा भी आपत्ति नहीं लेकिन...'
ईरान युद्ध: संजय राउत का सरकार से सवाल, 'अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?'
ईरान युद्ध: संजय राउत का सरकार से सवाल, 'अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
EPFO Recruitment 2026: EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget