एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद डिप्टी CM अजित पवार ने CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन, क्या हुई बात?

Kashmir Terror Attack: डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपील की कि महाराष्ट्र के जो पर्यटक जम्मू-कश्मीर में फंसे हैं उनको घरबाने की जरूरत नहीं है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार पर्यटकों की सुरक्षा की कवायद तेज कर दी है. डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में गए महाराष्ट्र के पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें राज्य में सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है.

अजित पवार ने उमर अब्दुल्ला को किया फोन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर संपर्क कर महाराष्ट्र के पर्यटकों को तुरंत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. हर पर्यटक को सुरक्षित घर पहुंचाना और उनके परिवारों को राहत देना ही हमारी प्राथमिकता है.

पर्यटकों के परिजनों से घबराने की जरूरत नहीं- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक्स पर लिखा, "फंसे हुए पर्यटकों के साथ समन्वय साधने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंत्रालय के आपदा निवारण कक्ष में विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है. कश्मीर में फंसे पर्यटकों के परिजनों से घबराने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल से भी संपर्क कर विशेष विमान सेवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है. अधिक से अधिक विमान भेजकर पर्यटकों की त्वरित और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है."

स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है- अजित पवार

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "राज्य शासन ने जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और आपातकालीन प्रबंधन तंत्र को सतर्क कर दिया है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. इस हमले में मृत महाराष्ट्र के नागरिकों के शवों को शीघ्र राज्य में लाने, घायलों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने तथा पर्यटन स्थलों के होटलों में फंसे राज्य के नागरिकों को सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए संबंधित तंत्र को निर्देश दिए गए हैं. पर्यटकों की सूची, उनके ठहरने के स्थान और वापसी की संभावित समय-सारणी की जानकारी एकत्र की जा रही है, और इस पूरी प्रक्रिया को समन्वय एवं त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं."

डिप्टी सीएम ने हमले की थी निंदा

इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा था, "कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ पर्यटकों की मृत्यु और कुछ के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और मन को विचलित करने वाली है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों की स्थिति में शीघ्र सुधार हो, यही मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं."

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50 KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, इंटरनेशनल नंबर से देते थे धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, इंटरनेशनल नंबर से देते थे धमकी
LPG Cylinder Shortage: 'जो बना है, उसी में से दे देंगे', मुंबई में नहीं मिल सकेगा गर्म और ताजा खाना, 50% होटल बंद होने की आशंका
'जो बना है, उसी में से दे देंगे', मुंबई में नहीं मिल सकेगा गर्म और ताजा खाना, 50% होटल बंद होने की आशंका
LPG संकट के बीच संजय राउत का हमला, कहा- नाले से गैस बन सकती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम
LPG संकट के बीच संजय राउत का हमला, कहा- नाले से गैस बन सकती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget