एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'नौटंकी था शरद पवार का इस्तीफा, कराया गया था प्रदर्शन', अजित पवार ने चाचा पर बोला बड़ा हमला

Ajit Pawar Claim: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शरद पवार पर बड़ा हमला बोला है. अजित पवार ने कहा, NCP प्रमुख के रूप में शरद पवार के इस्तीफा वापस लेने के लिए प्रदर्शन कराए गए थे.

Sharad Pawar Resignation: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि जब शरद पवार ने मई में पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, तो कुछ नेताओं को उनसे (शरद से) अपना फैसला वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने को कहा गया था. रायगढ़ जिले के कर्जत में पार्टी की विचार मंथन बैठक में अजित पवार ने इस इस्तीफा प्रकरण को ‘नौटंकी’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘जितेंद्र आव्हाड और आनंद परांजपे (एनसीपी नेताओं) को (शरद पवार द्वारा) बुलाया गया और उनका (शरद का) इस्तीफा वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन आयोजित करने को कहा गया था.

अजित पवार का गंभीर आरोप
अजित पवार ने कहा, ‘‘परांजपे बाद में मेरे पास आए और मैंने उनसे पूछा कि आप यह नौटंकी क्यों कर रहे हैं. मेरा यह विचार था कि इसकी जरूरत नहीं थी. मैंने उनका (शरद पवार का) इस्तीफा नहीं मांगा था.’’ मुंबई में दो मई को एक कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख के रूप में इस्तीफा देने की घोषणा करने के कुछ ही दिनों बाद, शरद पवार ने कहा था कि वह देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना फैसला वापस ले रहे हैं.

अजित पवार दो जुलाई को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि शरद पवार नीत गुट समझौते के लिए संपर्क कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की एक बैठक 12 अगस्त को कारोबारी अतुल चोरडिया के पुणे स्थित आवास पर 12 अगस्त को हुई थी.

अजित ने कहा, ‘‘यदि आप हमारे फैसले (शिंदे नीत सरकार में शामिल होने) को पसंद नहीं करते हैं, तो आपने हमें बैठक के लिए क्यों बुलाया था.’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनका गुट बारामती लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अभी इस सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही हैं. सुले ने अपने चचेरे भाई के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मेरी हमेशा से यह राय रही है कि किसी को मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए.’’

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस दावे पर कि उन्हें (अजित पवार) एनसीपी संस्थापक शरद पवार के राजनीतिक करियर को खत्म करने के लिए भाजपा द्वारा ‘सुपारी’ दी गई है, अजित पवार ने कहा कि देशमुख, शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ बने रहे, क्योंकि अगर उन्होंने पाला बदला होता, तो उन्हें मंत्री पद नहीं मिलता.

अजित पवार ने यह भी कहा कि समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा करने के लिए यह उपयुक्त समय है. उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाया जाए, एक दंपति को केवल दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए. यदि हम अभी ऐसा नहीं करते हैं, तो हमारे प्राकृतिक संसाधन हमारे लिए कम पड़ जाएंगे. अगर नरेन्द्र मोदी जी कोई कानून लाना चाहते हैं, तो उन्हें लाना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: सीएम शिंदे ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर किया ये एलान, बोले- 'जीतेंगे 45 से अधिक सीटें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर संजय राउत का दावा, 'BJP कभी भी...'
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर संजय राउत का दावा, 'BJP कभी भी...'
ढोंगी बाबा अशोक खरात की बेटी से SIT ने की पूछताछ, दो महिला पुलिस अधिकारियों पर भी शक
ढोंगी बाबा अशोक खरात की बेटी से SIT ने की पूछताछ, दो महिला पुलिस अधिकारियों पर भी शक
कोलकाता तक मिसाइल पहुंचाने वाली पाकिस्तान की धमकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, जानें क्या कहा?
कोलकाता तक मिसाइल पहुंचाने वाली पाकिस्तान की धमकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, जानें क्या कहा?
Maharashtra: मां गई थी गांव, पीछे से 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया, कंस्ट्रक्शन साइट पर किया रेप
Maharashtra: मां गई थी गांव, पीछे से 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया, कंस्ट्रक्शन साइट पर किया रेप

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड, जानें क्यों लिया गया ये फैसला? 
मणिपुर में फिर बवाल, इंफाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सस्पेंड, जानें क्यों लिया गया ये फैसला? 
दिल्ली के 45 लाख लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
दिल्ली के 45 लाख लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
अब इस राज्य की बदल गई राजधानी, भारत सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
अब इस राज्य की बदल गई राजधानी, भारत सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
Matheesha Pathirana: KKR के लिए आई खुशखबरी, मथीशा पथिराना की फिटनेस पर आया अपडेट, जानिए IPL के लिए कब आएंगे भारत?
KKR के लिए आई खुशखबरी, मथीशा पथिराना की फिटनेस पर आया अपडेट, जानिए IPL के लिए कब आएंगे भारत?
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
'मैं नास्तिक होने के बावजूद हिंदू, इस्लाम में भी...', सबरीमाला मंदिर मामले में SG मेहता ने दी दमदार दलील
Jobs 2026: चंडीगढ़ में नौकरी की बहार, क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर सुनहरा मौका
चंडीगढ़ में नौकरी की बहार, क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर सुनहरा मौका
Electric Kettle Uses: अंडे उबालने से लेकर चावल बनाने तक, सिर्फ पानी गर्म करने में नहीं होता इलेक्ट्रिक केटल का यूज
अंडे उबालने से लेकर चावल बनाने तक, सिर्फ पानी गर्म करने में नहीं होता इलेक्ट्रिक केटल का यूज
Embed widget