एक्सप्लोरर

Maharashtra: इस बात पर भतीजे रोहित पवार से नाराज हुए अजित पवार, कहा- 'जब मंत्री ने चिट्ठी का जवाब...'

Maharashtra Politics News: विधायक रोहित पवार के प्रदर्शन पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के पास धरना न देने को लेकर सर्वसम्मति बनी थी लिहाजा वहां धरना नहीं देना चाहिए.

Maharashtra News: शरद पवार (Sharad Pawar) के धड़े वाले एनसीपी के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) ने विधान भवन परिसर में धरना दिया. इसको लेकर उनके चाचा और डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने नाराजगी जाहिर की है. रोहित पवार अहमदनगर जिले के कर्जत-जामखेड क्षेत्र से विधायक हैं और अपने क्षेत्र में औद्योगिक विकास निगम की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे.

वहीं, एनसीपी विधायक और शरद पवार के वफादार अनिल देशमुख ने विधानसभा में रोहित पवार के विरोध का मुद्दा उठाया. रोहित पवार यह मांग कर रहे हैं कि उनके निर्वाचन क्षेत्र को औद्योगिक विकास के लिए चिह्नित किया जाए. वहीं, अनिल देशमुख को जवाब देते हुए अजित पवार ने कहा कि रोहित पवार की इस विशेष मांग को उठाने वाला पत्र राज्य सरकार के पास है. सरकार ने 1 जुलाई को चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा था कि सभी हितधारकों की एक बैठक आयोजित की जाएगी और उचित फैसला किया जाएगा.

इस तरह विरोध का सहारा लेना ठीक नहीं- अजित  पवार
अजित पवार ने आगे कहा, ''रोहित पवार को विरोध वापस लेना चाहिए.''  उन्होंने कहा कि जब संबंधित मंत्री ने रोहित पवार की चिट्ठी का जवाब दे दिया है तो एक जन प्रतिनिधि द्वारा इस तरह विरोध का सहारा लेना ठीक नहीं है. अजित पवार ने कहा, ''राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह आज (सोमवार) से शुरू हो रहा है. अभी भी पर्याप्त समय है जहां विधान भवन में बैठक आयोजित की जा सकती है.''

इन नेताओं के समझाने पर माने रोहित पवार
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इस विरोध-प्रदर्शन पर कहा, ''यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है कि जन प्रतिनिधि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे. हालांकि, रोहित पवार वहीं बैठे रहे. मैं उनसे विरोध वापस लेने की अपील करूंगा.'' बता दें कि एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल और बीजेपी नेता और ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने रोहित पवार से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध-प्रदर्शन वापस ले ल लिया. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra NCP Crisis: शरद पवार या बीजेपी? NCP में टूट के लिए किसे मानते हैं जिम्मेदार? सर्वे में लोगों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget