एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के काफिले पर हमला, सिर में लगी चोट

Anil Deshmukh News: शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख चुनाव प्रचार से लौट रहे थे. तभी काटोल पर उनके काफिले पर हमला हुआ. उनके सिर पर चोट लगी है.

शरद पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की कार पर काटोल में पत्थरबाजी हुई है. इसमें पूर्व अनिल देशमुख घायल हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची है. देशमुख के सिर में चोट लगी और खून निकल गया. घटना के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. किन लोगों ने हमला किया है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है. 

सोमवार (18 नवंबर) को महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था. शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो गया. देशमुख काटोल से नागपुर शहर की ओर लौट रहे थे. इसी समय अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. पूर्व गृहमंत्री गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे हुए थे. बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी का शीशा खुला हुआ था.

देशमुख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. उनके कपड़े पर खून लगे हैं. एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है. 

पार्टी ने महायुति की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "राज्य में कानून व्यवस्था के 13 बज गए हैं. लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. इसका एक उदाहरण आज सामने आया जब राज्य के पू्र्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कायराना हमला हुआ है. इस घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार की ओर से सार्वजनिक रूप से निंदा की जाती है."

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "इस पर देवेंद्र फडणवीस की क्या प्रतिक्रिया है? ये एक राजनीतिक हमला है. मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हो जाती है और नागपुर में पूर्व गृह मंत्री को मारने की कोशिश की जाती है. शर्म करो! शर्म करो!"

काटोल से इस बार शरद पवार ने अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलील देशमुख को मैदान में उतारा है. उन्हीं के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद वो लौट रहे थे.

2019 के चुनाव में अनिल देशमुख ने बीजेपी के उम्मीदवार ठाकुर चरण सिंह को हराया था. बीजेपी ने एक बार फिर ठाकुर चरण सिंह को ही उम्मीदवार बनाया है. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP-RSS पर साधा निशाना तो रामदास अठावले बोले, 'समाज में फूट डालने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget