एक्सप्लोरर

पहलगाम में धर्म पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख बोले, 'कितनी सच्चाई है ये तो...'

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की देशभर में निंदा हो रही है. इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.

Anil Deshmukh On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है. देशवासी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे अनिल देशमुख ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

बुधवार (23 अप्रैल) को अनिल देशमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानी घूमने के लिए गए थे. उनके ऊपर क‍िया गया हमला बेहद दुखद घटना है. महाराष्‍ट्र सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहलगाम में थे.

अनिल देशमुख ने आगे कहा कि यह आतंकी हमला किसने किया, इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए. मैं समझता हूं कि इस तरह के हमले नहीं होने चाहिए.

पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए- अनिल देशमुख
धर्म पूछकर आतंकियों द्वारा पर्यटकों को गोली मारने पर उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं. यह जांच का विषय है और जांच में पता चलेगा कि कहां तक इस बात में सच्चाई है. उन्होंने कहा कि जो भी इसके पीछे दोषी हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए.

पर्यटकों पर हुआ कायराना हमला घृणित- अनिल देशमुख

अनिल देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना हमला घृणित है. मैं इस कायराना आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. इस हमले में मारे गए पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं, तथा घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं."

दूसरे पोस्ट में अनिल देशमुख नागपुर जिले के उन लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए, जो श्रीनगर में फंसे हुए हैं. अनिल देशमुख ने बताया कि मैंने उन लोगों से बात की है. वे फिलहाल श्रीनगर के एक होटल में सुरक्षित हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन से बात की है और इन परिवारों के बारे में जानकारी दी है. मैंने राज्य सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने का भी अनुरोध किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget