एक्सप्लोरर

Baba Siddique Murder Case: अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Baba Siddique murder Case Update: पिछले साल 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने हाल ही में पुलिस को बयान दर्ज कराया था.

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई की कोर्ट ने बुधवार (29 जनवरी) को कुख्यात अनमोल बिश्नोई के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया है. दो और वांटेड आरोपी के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया है. मकोका मामलों के विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने अपने आदेश में कहा कि अदालत का मानना ​​है कि वांटेड आरोपी बिश्नोई फरार हो गया है या वह समन का पालन नहीं करेगा. इसलिए उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ एक स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी किया जाना जरूरी है.

कोर्ट ने शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया. जज ने कहा कि कोर्ट ने अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी से संबंधित मामले में अमेरिका की अथॉरिटी को अनमोल बिश्नोई के निर्वासन का अनुरोध पहले ही जारी कर दिया है.

सलमान के घर फायरिंग मामले में भी आरोपी अनमोल बिश्नोई

बता दें कि अनमोल बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में भी आरोपी है और फरार है. उस मामले में भी उसके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था. 

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में फरार आरोपी

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में कुल 26 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, ये सभी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसके साथ-साथ तीन फरार आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है. इन फरार आरोपियों के नाम अनमोल बिश्नोई, जीशान अख्तर और शुभम लोनकर है.

बाबा सिद्दीकी की पिछले साल 12 अक्टूबर को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. (सूरज ओझा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:

शिंदे के गढ़ ठाणे में शिवसेना को चुनौती देगी BJP? महाराष्ट्र के मंत्री के बयान से अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे बोले, 'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है, जिन्होंने...'
'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले आदित्य ठाकरे
Maharashtra: बारामती में नकाबपोश बदमाशों का आतंक! प्रेमी जोड़े पर हमला कर सोने-चांदी के गहने लूटे
Maharashtra: बारामती में नकाबपोश बदमाशों का आतंक! प्रेमी जोड़े पर हमला कर सोने-चांदी के गहने लूटे
Maharashtra: 'इनोवा' का पीछा और फिर घर में तांडव! महिला से पिस्तौल की नोक पर लूटे 9 लाख 51 हजार
Maharashtra: 'इनोवा' का पीछा और फिर घर में तांडव! महिला से पिस्तौल की नोक पर लूटे 9 लाख 51 हजार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget