एक्सप्लोरर

संजय राउत के आरोपों पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ लोग अपनी मानसिकता...'

Anna Hazare on Sanjay Raut: संजय राउत ने अन्ना हजारे पर 2014 के बाद बीजेपी सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठाने का आरोप लगाया. हजारे ने इस पर पलटवार किया.

Sanjay Raut on Anna Hazare: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बीते मंगलवार (11 फरवरी) को अन्ना हजारे बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकारों में भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन इसके खिलाफ अन्ना हजारे ने आवाज नहीं उठाई. अन्ना हजारे ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों का पलटवार किया और कहा कि कि कुछ लोग अपनी मानसिकता के अनुसार चीजों को समझते हैं.  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, संजय राउत ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अन्ना हजारे को महात्मा बना दिया. उनके बिना अन्ना दिल्ली भी नहीं देख पाते. साल 2014 के बाद बीजेपी शासित केंद्र और महाराष्ट्र में खूब अनियमितताएं हुईं, लेकिन अन्ना ने एक शब्द भी नहीं कहा.’’

'दुनिया को एक ही नजर से नहीं देखना चाहिए'- अन्ना हजारे
संजय राउत का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताने के लिए अन्ना हजारे को दिल्ली में रामलीला और जंतर मंतर जाना चाहिए था. इसका जवाब देते हुए अन्ना ने कहा, ‘‘एक खास नजरिया रखने वाला व्यक्ति दुनिया को उसी तरह से देखता है.’’

'अन्ना हजारे का चुप्पी साधना ठीक नहीं'- संजय राउत
इससे पहले भी संजय राउत अन्ना हजारे पर हमला बोल चुके हैं. संजय राउत ने कहा था, "अरविंद केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे बहुत खुश हैं. मोदी सरकार में हुए करप्शन पर वह कुछ नहीं बोलते, तब वह चुप्पी साध लेते हैं." संजय राउत ने कहा था, "देश को एक बिजनेसमैन लूट रहा है और उनकी आमदनी बढ़ती जा रही है. सारा फायदा उसे ही मिल रहा है. ऐसे हालात में भी अन्ना हजारे चुप्पी साधे हैं, ये ठीक नहीं."

बीजेपी पर भी लगाए थे गंभीर आरोप
इतना ही नहीं, शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया था कि साल 2014 से जबसे बीजेपी पावर में आई है, तबसे संवैधानिक तरीके से देश में चुनाव नहीं कराए जा रहे. बीजेपी धनबल और सत्ताबल का गलत इस्तेमाल कर रही है और लगातार चुनाव जीत रही है. 

यह भी पढ़ें: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे का हमला, 'कांग्रेस ऐसी बल्लेबाज है जो साथी खिलाड़ियों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget