एक्सप्लोरर

Ashok Chavan Resign: कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दो दिन बाद मैं...'

Ashok Chavan News: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का पहला बयान सामने आया है. जानिए उन्होंने क्या कहा है.

Ashok Chavan Statement: महाराष्ट्र में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, आज मैंने विधायक पद और कांग्रेस की वर्किंग कमेटी और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मैं आज कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से संबंध खत्म हो गया है. मैंने अभी तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है. दो दिन बाद मैं राजनीतिक भूमिका को लेकर फैसला करूंगा. मैं अपनी पार्टी के आंतरिक मुद्दों को चौराहे पर रखने वाला आदमी नहीं हूं. मैंने कांग्रेस पार्टी के किसी भी विधायक से बात नहीं की है. मैंने किसी दूसरी पार्टी के साथ भी अभी तक बात नहीं की है ना ही कोई मांग रखी है. इस्तीफे का प्रधानमंत्री के बयान से कोई संबंध नहीं है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका
पीटीआई के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हान ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हान (65) ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा.

इन दिग्गजों ने भी छोड़ी है कांग्रेस 
चव्हान के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी. चव्हान के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आगे-आगे देखो होता है क्या.’’ चव्हान मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं. उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हान भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे. अशोक चव्हान ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह 2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे.

ये भी पढ़ें: Ashok Chavan Resign: महाराष्ट्र कांग्रेस में होगी बड़ी फूट? अशोक चव्हाण के बाद इतने विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
बदनामी का डर! एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा
बदनामी का डर! एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा
पैसों के लालच में महिलाओं के शरीर के साथ खिलवाड़, 10-12 बार निकाले गए 'स्त्री बीज', 5 अरेस्ट
पैसों के लालच में महिलाओं के शरीर के साथ खिलवाड़, 10-12 बार निकाले गए 'स्त्री बीज', 5 अरेस्ट
मुंबई: बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी केस में सामने आया जामताड़ा कनेक्शन, वासेपुर से भी जुड़े तार
मुंबई: बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी केस में सामने आया जामताड़ा कनेक्शन, वासेपुर से भी जुड़े तार

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget