एक्सप्लोरर

कंडोम उत्पादन की वजह से दुनिया में मशहूर भारत का ये शहर, हर महीने प्रोडक्शन का आंकड़ा चौंका देगा

देश के 10 में से 6 कंडोम निर्माता कंपनी औरंगाबाद में हैं. यहां से दुनियाभर के 36 देशों को कंडोम की सप्लाई की जा रही है. यहां स्थापित कंडोम कंपनियों की 10 करोड़ कंडोम प्रति महीने की उत्पान क्षमता है.

Aurangabad's Condom Industry: आज भी कंडोम को लेकर लोगों में हिचक है लेकिन कंडोम महाराष्ट्र के आरंगाबाद शहर की पहचान बन गई है. देश के 10 में से 6 कंडोम निर्माता कंपनी औरंगाबाद में हैं. यहां से दुनियाभर के 36 देशों को कंडोम की सप्लाई की जा रही है. गौरतलब है कि आरोंगाबाद में स्थापित कंडोम कंपनियों की 10 करोड़ कंडोम प्रति महीने की उत्पान क्षमता है. यहां बनाए गए कंडोम की सप्लाई यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका के अलावा कुछ एशियाई देशों में भी की जाती है.

यहां की कंडोम कंपनियों का सालाना 200- 300 करोड़ का टर्न ओवर है. वहीं, इस उद्योग से लगभग 20 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है. यहां कामसूत्र, नाइट राइडर्स से लेकर कई नामी ब्रांड के कंडोम तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा यहां 40 से 50 फ्लेवर के कंडोम तैयार किए जाते हैं. 

औरंगाबाद में देश के दूसरे सबसे बड़े ब्रांड के कंडोम का उत्पादन
 रेमंड ग्रुप के कामसूत्र कंडोम को भारत के दूसरे सबसे बड़े कंडोम ब्रांड के रूप में जाना जाता है. इस कंडोम का उत्पादन भी औरंगाबाद में ही किया जाता है. गौरतलब है कि 1991 में पहली बार कामसूत्र कंडोम बाजार में आया था. इस वक्त कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 300 मिलियन कंडोम प्रति वर्ष है. कामसूत्र कंपनी ने पिछले साल 320 मिलियन कंडोम का उत्पादन किया था.

दिलचस्प बात यह है कि भारत में ज्यादातर सामान चीन से आयात किया जाता है, लेकिन रेमंड ग्रुप के कामसूत्र कंडोम बड़ी संख्या में चीन को निर्यात किए जाते हैं. एबीपी लाइव की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा से कंपनी के मैनेजर बाबू अय्यर ने बताया कि रेमंड ग्रुप हर वर्ष तकरीबन 36 करोड़ कंडोम चीन को निर्यात करता है.

ये भी पढ़ेंः Nashik MLC Poll: नासिक एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को झटका, टिकट लेकर उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा

पहले ऑटो कंपनियों से थी औरंगाबाद की पहचान

हालांकि, 'ऑटो हब' के रूप में औरंगाबाद की एक अलग पहचान है. यहां बजाज (Bajaj), स्कोडा (Skoda), एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज (Endurance Technologies) जैसे बड़े ऑटो उद्योग स्थापित है. औरंगाबाद में कुल चार हजार छोटे-बड़े उद्योग हैं. इसलिए इस शहर की एक अलग ही पहचान है. लेकिन अब इस औरंगाबाद शहर की 'कंडोम इंडस्ट्री' के रूप में एक और नई पहचान उभर कर सामने आई है.

इस वक्त औरंगाबाद की कंडोम इंडस्ट्री से 36 देशों में कंडोम सप्लाई किए जा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि भारत में दस कंडोम निर्माण कंपनियां हैं, इनमें से छह अकेले औरंगाबाद में स्थित हैं. औरंगाबाद का 'कंडोम उद्योग' कंडोम बनाने के लिए जरूरी रबड़र केरल और तमिलनाडु से मंगाता हैं. गौरतलब है कि इस रबड़ का उत्पादन लास्ट नामक पेड़ से होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget