एक्सप्लोरर

'बाबा सिद्दीकी की हत्या CM की विफलता', संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर हमला, मांगा देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai: एनसीपी के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पूरा विपक्ष महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर हमलावर है. अब संजय राउत का मामले में बयान आया है.

Baba Siddique Shot Dead: अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या मामले में शिवसेना-यूबीटी ने कड़ा रुख इख्तियार किया है और महाराष्ट्र सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल रहने के आरोप लगाए हैं. राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, "कल जो बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, यह सीएम की विफलता है. कानून और पुलिस का डर राज्य में नहीं रहा. गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरी तरह से फेल रहे हैं. राज्यपाल को गृह मंत्री को हटा देना चाहिए.''

बाबा सिद्दीकी पर शनिवार रात उस वक्त हमला हुआ जब वह रात 9.30 बजे के करीब अपने जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से निकल रहे थे. उसी वक्त घात लगाकर उनपर अंधाधुंध फायरिंग की गई. उन्हें तीन गोली लगी. ऐसी भी जानकारी आई है कि शूटर्स 30 दिन से बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे.

कोर्ट में किया जाएगा आरोपियों को पेश
मुंबई पुलिस को इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है. दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक हरियाणा और दूसरा यूपी का रहने वाला है. दोनों की उम्र 19 से 23 साल के बीच है. दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहस केस दर्ज किया गया है. दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

डेढ़ महीने से मुंबई आकर रह रहे थे आरोपी
इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम तो सामने आ ही रहा है. पुलिस साथ ही शाहिद बलवा के साथ बाबा सिद्दीकी के लंबे समय से चले आ रहे विवाद को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस ने यह खुलासा भी किया है कि शूटर्स को एडवांस पेमेंट किया गया था. उन्हें कूरियर एजेंट के जरिए आर्म्स डीलर ने शूटर्स को बंदूक की डिलीवरी की थी. जिसका इस्तेमाल गोलीबार में हुआ. ये आरोपी डेढ़ महीने से कुर्ला में रुके हुए थे.

बीजेपी नेता ने भी की जांच की मांग
विपक्ष के नेता इस घटना पर जहां सरकार पर हमलावर हैं वहीं बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सौमैय्या ने भी सरकार से मांग की है कि एक स्पेशल टीम बनाकर हत्याकांड की जांच की जानी चाहिए और साजिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाब जेल में बनाया था बाबा सिद्दीकी के मर्डर का प्लान! शूटर्स को दी थी ढाई लाख की सुपारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget