एक्सप्लोरर

Badlapur School Case: बदलापुर में 72 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, आरोपी के घर अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस

Badlapur School Case Live: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में 2 छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने आरोपी शिंदे को पुलिस कस्टडी में भेजा है. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है.

Key Events
Badlapur School Protest Live Updates Maharashtra Thane School Girl Molestation Block Railway Tracks Badlapur School Case: बदलापुर में 72 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, आरोपी के घर अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस
बदलापुर यौन उत्पीड़न की जांच करेगी SIT
Source : PTI

Background

Badlapur School News Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल में दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. शिंदे ने यह भी कहा कि मामले की त्वरित सुनवाई की जाएगी और इसके लिए एक विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने ठाणे के पुलिस आयुक्त से बात की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मैंने मामले को तेजी से निपटाने और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज करने को कहा है.’’

बदलापुर के संबंधित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सैकड़ों अभिभावक यौन उत्पीड़न की घटना की निंदा करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके कारण उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से संयम रखने की अपील की है. ठाणे के जिला संरक्षक मंत्री शंभुराज देसाई ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने ठाणे के जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘दो जांचें की जाएंगी, एक शिक्षा विभाग करेगा और दूसरी क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त करेंगे, जिससे पता लगेगा कि मामला दर्ज करने में देरी क्यों हुई जैसा कि अभिभावकों ने आरोप लगाये हैं.’’

स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि अभिभावकों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के 12 घंटे बाद तक संज्ञान नहीं लिया गया, जिसके लिए एक पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्कूल को नोटिस जारी किया है और उसके प्रधानाचार्य तथा एक कक्षा अध्यापक को निलंबित कर दिया है.

केसरकर ने कहा कि उन्होंने स्कूलों में विशाखा समितियां गठित करने का आदेश दिया है. पुलिस ने स्कूल के एक कर्मचारी को स्कूल के बालवाड़ी में पढ़ने वाली दो बालिकाओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. शिकायत के अनुसार उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया.

इन छात्राओं ने अपने माता-पिता को बताया था कि कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिसके बाद शिकायत दर्ज करायी गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बदलापुर केस की जांच के लिए SIT का हुआ गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, सरकार का आदेश

15:44 PM (IST)  •  22 Aug 2024

महाराष्ट्र बंद पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, एमवीए द्वारा 24 अगस्त को आहूत बंद के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है, महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए. 

14:10 PM (IST)  •  22 Aug 2024

Badlapur School Case: बदलापुर में 72 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पुलिस ने बदलापुर यौन उत्पीड़न केस को लेकर कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को उसकी पुलिस हिरासत की अवधि 26 अगस्त तक बढ़ा दी है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget