एक्सप्लोरर

BMC: बीएमसी घोटाला मामले में एक्शन में आई SIT टीम, पूछताछ जारी, उद्धव ठाकरे और एनसीपी पर आएगी आंच?

BMC Corruption News: बीएमसी में हुए कोविड घोटाला मामले में SIT की टीम अब एक्शन मोड में आ गई है. इस मामले में बीएमसी के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है.

BMC Corruption: कोरोना काल में बीएमसी के 12000 करोड़ के विभिन्न कार्यों को लेकर सीएजी रिपोर्ट की घोषणा पिछले सत्र में की गई थी. इन कामों में अनियमितताएं पाए जाने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर एसआईडी का गठन किया गया और अब वही टीम आज एक्शन मोड में नजर आ रही है. बीएमसी में हुए कथित कोविड घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम आज बीएमसी मुख्यालय में पूछताछ करने के लिए पहुंची हैं. बीएमसी की जांच की आंच शिवसेना उद्धव ठाकरे पर साथ ही एनसीपी पर भी आ सकती है, क्योंकि हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे उस वक्त 2019 से 2022 तक थे.

बीएमसी के अधिकारियों से पूछताछ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू ने बीएमसी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए भी ईओडब्ल्यू ऑफिस बुलाया था. आज ईओडब्ल्यू के अधिकारी मुंबई महानगर पालिका के मुख्यालय पहुंचे हैं और बीएमसी अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं. फिलहाल एसआईटी की एक टीम बीएमसी के प्रमुख विकास अभियंता योजना अधिकारी सुनील राठौड़ के कार्यालय में उनसे जानकारी ले रही है.

ईओडब्ल्यू के अधिकारी बीएमसी मुख्यालय से निकले हैं. संग्राम सिंह निशानदार, डीसीपी ईओडब्ल्यू ने ऑन कैमरा कहा, "मैं कोई जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं फिलहाल, मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो जांच चल रही है, वह एसआईटी कर रही है. हमारी जांच जारी रहेगी."

एबीपी माझा के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने सीएजी रिपोर्ट के संबंध में मुंबई नगर निगम के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था. बताया जा रहा है कि वित्तीय अपराध शाखा ने इन अधिकारियों से और भी जानकारी हासिल की है. इन सभी जांचों को लेकर वित्तीय अपराध शाखा के उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदार ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: अजित पवार की चाचा शरद से चार दिनों में तीन बार मुलाकात, आखिर एनसीपी में क्या खिचड़ी पक रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती उपचुनाव पर अजित दादा को याद कर रोहित पवार हुए भावुक, कहा- सपने में भी नहीं सोचा था
बारामती उपचुनाव पर अजित दादा को याद कर रोहित पवार हुए भावुक, कहा- सपने में भी नहीं सोचा था
Maharashtra News: 'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
मुंबई में अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार
मुंबई में अधिकारी बनकर बसों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार
Maharashtra By Elections 2026: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट के उपचुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट?
महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट के उपचुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget