एक्सप्लोरर

BJP का दावा, 'MVA के कई सांसद-MLA संपर्क में', नाना पटोले बोले- कांग्रेस विधायक एकजुट

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कहा कि बीजेपी उन लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो विकसित देश के लिए उनके दृष्टिकोण के साथ जुड़ना चाहते हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उनके सहयोगी प्रवीण दरेकर ने बुधवार (11 दिसंबर) को MVA नेताओं को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के कई सांसद और विधायक अपनी-अपनी पार्टियों से असंतोष व्यक्त करते हुए उनके पास पहुंचे हैं. बावनकुले ने कहा, ''एमवीए नेता खुद अपनी बेचैनी बता रहे हैं और कई लोग संभावित बदलाव के लिए बीजेपी के संपर्क में हैं.''

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) की एमवीए ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और 288 सीटों में से केवल 46 सीटें जीतीं. इसके विपरीत, बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन वाली महायुति को 230 सीटें मिलीं. चुनाव परिणाम ने एमवीए विधायकों के सत्तारूढ़ पक्ष में जाने की अटकलों को हवा दे दी है.

विकसित देश के दृष्टिकोण के साथ जुड़ने वालों का स्वागत- बावनकुले

बावनकुले ने कहा, ''एमवीए नेताओं को दल बदलने के लिए मनाने का कोई संगठित प्रयास नहीं किया गया है. बीजेपी उन लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है जो विकसित देश के लिए उनके दृष्टिकोण के साथ जुड़ना चाहते हैं. 

महाराष्ट्र के सभी कांग्रेस सांसद पार्टी के साथ- नाना पटोले

उधर, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बावनकुले का दावे पर प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र के सभी कांग्रेस सांसद पार्टी के साथ हैं. हम नागपुर में महाराष्ट्र विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में महायुति की वास्तविक स्थिति दिखाएंगे. 

इससे पहले, BJP नेता दरेकर ने संकेत दिया था कि अगर विकास उनकी प्राथमिकता है तो शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) के कुछ सांसद उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा, कई एमवीए सांसद, खासकर एनसीपी (एसपी) के सांसद, उन निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में ज्यादातर सीटें जीतीं.

दरेकर ने कहा, "अगर विकास उनकी प्राथमिकता है, केंद्र और राज्य दोनों सरकारें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा नियंत्रित हैं, तो वे अपने राजनीतिक भविष्य पर सावधानी से विचार कर सकते हैं. अपनी प्रतिक्रिया में, एनसीपी (सपा) नेता विद्या चव्हाण ने दरेकर के दावों को खारिज कर दिया. चव्हाण ने कहा, "हमारे सांसद दृढ़ हैं और गठबंधन के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे.''

कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने क्या कहा?

बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने कहा, ''अगर भगवा पार्टी एमवीए सांसदों को लुभाने के लिए धन और राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करके 'ऑपरेशन लोटस' शुरू करने की योजना बना रही है, तो लोग उन्हें उचित समय पर करारा जवाब देंगे. यह अब कोई रहस्य नहीं है कि देश में तानाशाही अपने पैर जमा चुकी है.''

ये भी पढ़ें:

'लाडकी बहिन योजना से बाहर कर देना चाहिए', मुस्लिम परिवारों का जिक्र कर बोले नितेश राणे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget