एक्सप्लोरर

वानखेड़े स्टेडियम में IPL मैच के दौरान एक CJM का फोन हुआ चोरी, केस दर्ज

Wankhede Stadium: आईपीएल मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का आईफोन 14 चोरी हो गया. मजिस्ट्रेट ने मरीन ड्राइव पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Mumbai Crime News: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी का महंगा एप्पल आईफोन 14 चोरी हो गया. यह घटना चर्चगेट इलाके में स्थित स्टेडियम के बाहर हुई, जब अधिकारी मैच देखने गए थे. 

चोरी के बाद अधिकारी ने मुंबई पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

निजी इस्तेमाल के लिए खरीदा था आईफोन 14 
मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मुंबई की एक अदालत में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) हैं. 2023 में मजिस्ट्रेट ने निजी इस्तेमाल के लिए एक नीला एप्पल आईफोन 14 खरीदा था.

पैंट की जेब से चुरा लिया आईफोन 
चोरी की यह घटना 17 अप्रैल, 2025 को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक आईपीएल मुकाबले के दौरान हुई थी. शाम करीब 7:15 बजे मजिस्ट्रेट अपनी पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम के गेट नंबर 14 पर पहुंचे. इसी समय एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर मजिस्ट्रेट की पैंट की जेब से उनका आईफोन चुरा लिया.

चल रही है मामले में आगे की जांच
फोन गायब होने का एहसास होने के तुरंत बाद मजिस्ट्रेट ने इलाके की तलाशी ली, लेकिन डिवाइस नहीं मिली. चोरी का संदेह होने पर उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी के इरादे से जानबूझकर फोन चुराया है. इसके बाद मजिस्ट्रेट ने मुंबई पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर ई-शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. मामले की आगे की जांच अभी चल रही है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: क्या हाथ मिलाएंगे राज और उद्धव ठाकरे? BJP के नितेश राणे बोले- 'अगर दोनों साथ आ गए तो...'

शरद पवार को बड़ा सम्मान, अब वानखेड़े स्टेडियम में उनके नाम पर होगा खास काम, जानें क्या?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget