एक्सप्लोरर

CM फडणवीस ने बढ़ाई एकनाथ शिंदे की पावर! अब अजित पवार को पहले यहां भेजनी होगी फाइल

Maharashtra Politics: अजित पवार के पास मौजूद वित्त और नियोजन विभाग की हर फाइल पहले डिप्टी सीएम शिंदे के पास जाएगी और उसके बाद ही अंतिम हस्ताक्षर के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास पहुंचेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की महायुति सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं. महायुति सरकार में तीन प्रमुख दल शामिल हैं. राज्य में दो उपमुख्यमंत्रियों के अधिकारों का समान बंटवारा करते हुए सीएम फडणवीस ने राज्य की ‘पावर पॉलिटिक्स’ में संतुलन बनाया है. लेकिन अब से अजित पवार के पास मौजूद वित्त और नियोजन विभाग की हर फाइल पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास जाएगी और उसके बाद ही अंतिम हस्ताक्षर के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास पहुंचेगी, ऐसा शासकीय आदेश जारी किया गया है.

MVA सरकार के समय क्या हुआ था?

महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार में जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे थे, तब राज्य का वित्त विभाग अजित पवार के पास था. उस वक्त शिवसेना के मंत्रियों और नेताओं ने आरोप लगाया था कि अजित पवार उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते और न ही उन्हें फंड देते हैं, जिसके चलते शिवसेना शिंदे गुट ने सत्ता से बाहर निकलने का फैसला किया था. फंड बंटवारे में पहले राष्ट्रवादी, फिर कांग्रेस और आखिर में शिवसेना का क्रम महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने का सबसे बड़ा कारण बना था. 

शिंदे को मिली संजीवनी!

कुछ महिनों बाद सत्ता का चक्र घूमा और शिवसेना के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बने, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रहे और एक साल में अजित पवार भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बन गए. इस दौरान भले ही वित्त विभाग अपने पास रखने में अजित पवार को सफलता मिली, लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ही होता था, यह भी स्पष्ट हुआ. 

महाराष्ट्र में फिर से वित्त विभाग की वजह से सत्ता का संतुलन न बिगड़े, इसलिए सीएम फडणवीस ने फाइलों का रास्ता उपमुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री होते हुए मुख्यमंत्री तक मोड़कर एक शानदार मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है.

सीएम फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले का शिवसेना की ओर से स्वागत किया जा रहा है, जबकि अजित पवार को अब अपनी फाइलों पर मंजूरी के लिए एकनाथ शिंदे की भी सहमति लेनी होगी. इससे एनसीपी के परेशान करने से तंग आकर बाहर निकली शिवसेना को अब राष्ट्रवादी को भी झुकाने का मौका मिल गया है.

महायुति में पावर पॉलिटिक्स का संतुलन बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले से एकनाथ शिंदे को मजबूत समर्थन दिया है. इससे फंड बंटवारे या किसी फैसले को लेकर शिवसेना गुट में नाराजगी नहीं होगी, वहीं दूसरी ओर अजित पवार पर भी एक तरह से लगाम लगेगी, ऐसा कहा जा रहा है. फिलहाल महायुति के भविष्य के लिए संबंधित शासकीय आदेश जारी कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार मास्टरस्ट्रोक खेलकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! महाराष्ट्र में तेल पर लगाई गई सीमा का फैसला वापस
Live: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! महाराष्ट्र में तेल पर लगाई गई सीमा का फैसला वापस
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
Mumbai News: मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान
मुंबई से सटे मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
शुभमन गिल ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर दिया बयान, कहा - क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है, 12 का नहीं
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget