एक्सप्लोरर

राज ठाकरे को सरकार में जगह मिलेगी या नहीं? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दे दिया बड़ा बयान

Devendra Fadnavis on Raj Thackeray: सीएम फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे को अच्छे वोट मिले, उनके विचार बीजेपी से मिलते हैं. इसलिए उन्हें सरकार में शामिल करने में रुचि है.

Devendra Fadnavis on Raj Thackeray: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की नई सरकार का गठन हो गया है. मंत्रिमण्डल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है. इस बीच अब सवाल यह उठता है कि महायुति के सहयोगी दल मनसे के प्रमुख राज ठाकरे को क्या मिलेगा? इस पर अब देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे के खिलाफ लड़कर भी उन्हें अच्छे वोट मिले. उनके कई उम्मीदवारों को अच्छे वोट मिले हैं. उनके और हमारे विचार काफी हद तक मेल खाते हैं. हम निश्चित रूप से उन्हें सरकार में साथ रखने में रुचि रखते हैं.

विधानसभा चुनाव में महायुति से अलग लड़े राज ठाकरे
सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान से संकेत मिल रहा है कि महाराष्ट्र के नगर पालिका चुनाव बीजेपी मनसे के साथ मिलकर लड़ सकती है. इस बार के विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन में तीन बड़ी पार्टियां थीं. ऐसे में राज ठाकरे की पार्टी को ज्यादा सीटें दे पाने की गणित ठीक नहीं बैठ सकी. इस बात से नाराज होकर राज ठाकर ने अकेले लड़ने का फैसला लिया था. 

हालांकि, लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने महायुति का पूरी तरह से समर्थन किया था. इसके चलते अब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है कि जहां भी संभव होगा, वह राज ठाकरे को अपने साथ लेंगे. हो सकता है कि नगर निगम चुनाव में भी दोनों पार्टियां गठबंधन करें.

राज ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस के संबंध अच्छे
गौरतलब गै कि बीजेपी नेता और सीएम देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच अच्छी दोस्ती कही जाती है. इसके बावजूद, विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे ने महायुति को समर्थन नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में गृह विभाग को लेकर महायुति में नहीं सुलझा पेच, शिंदे गुट के नेता का दावा बढ़ाएगा टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder Shortage: 'जो बना है, उसी में से दे देंगे', मुंबई में नहीं मिल सकेगा गर्म और ताजा खाना, 50% होटल बंद होने की आशंका
'जो बना है, उसी में से दे देंगे', मुंबई में नहीं मिल सकेगा गर्म और ताजा खाना, 50% होटल बंद होने की आशंका
LPG संकट के बीच संजय राउत का हमला, कहा- नाले से गैस बन सकती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम
LPG संकट के बीच संजय राउत का हमला, कहा- नाले से गैस बन सकती है तो प्लांट का उद्घाटन करें पीएम
महाराष्ट्र: पत्नी को 3 बार जहर देने में नाकाम हुआ शिक्षक, एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या! 
महाराष्ट्र: पत्नी को 3 बार जहर देने में नाकाम हुआ शिक्षक, एक लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या! 
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें; पाइप गैस वाले भी परेशान
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget