एक्सप्लोरर

Disha Salian: दिशा सालियान केस में आया बड़ा अपडेट, मौत का रहस्य खोलेगी SIT, जांच शुरू, आदित्य ठाकरे की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Disha Salian News: मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान केस में SIT जांच शुरू कर दी है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) राजीव जैन एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं. 

Disha Salian SIT Case: मुंबई पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कथित आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) राजीव जैन एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव और उनकी टीम जांच कर रही है, जिसकी निगरानी पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.

क्या है दिशा सालियान केस?
अब तक की जांच के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी का फंदा लगाए जाने से एक हफ्ते पहले मलाड में एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद सलियन की मौत हो गई थी. इसने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था. सालियान (28) को आठ जून, 2020 को मृत पाया गया था. इसके कुछ दिन बाद राजपूत (34) मुंबई के उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए पाए गए थे.

इमारत से कूदकर की थी आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, सालियान ने उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उसके पिता सतीश सालियान ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें बेटी की मौत के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में घोषणा की थी कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा.

उद्धव गुट का क्या कहना है?
संजय राउत, अरविंद सावंत, अनिल परब और भास्कर जाधव जैसे अन्य शिवसेना (यूबीटी) नेताओं ने भी विपक्ष को निशाना बनाने और उन्हें कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर हमला किया है, लेकिन कहा कि वे सफल नहीं होंगे क्योंकि मुंबई पुलिस पहले ही जांच कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बड़े अधिकारी के बेटे की करतूत, प्रेमिका को कार से कुचलने की कोशिश, घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ा

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget