एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे? खुद दिया बड़ा अपडेट

Maharashtra News: कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि पिछले दो दिनों से यह खबर सवालिया निशान के साथ दी जा रही है कि मैं उप-मुख्यमंत्री बनूंगा. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

Maharashtra CM Race: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि मैं मंत्री पद की रेस में नहीं हूं. मेरे उपमुख्यमंत्री बनने की खबरें बेबुनियाद है. दरअसल, महराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और वो मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी कर रही है. वहीं महायुति में बीजेपी के साथ शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने इसपर रुख साफ नहीं किया है. 

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं और बीजेपी से सीएम का चेहरा होता है तो शिवसेना से उनके बेटे श्रीकांत शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे. हालांकि अब सांसद श्रीकांत शिंदे ने इससे इनकार किया है.

क्या कुछ बोले श्रीकांत शिंदे?

उन्होंने एक्स पर मराठी में लिखा, ''महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ा विलंबित हो गया है और फिलहाल इसे लेकर खूब चर्चाएं और अफवाहें चल रही हैं. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्वस्थता के कारण दो दिन के लिये गांव गए और विश्राम किया. इसलिए अफवाहें पनपीं. पिछले दो दिनों से यह खबर सवालिया निशान के साथ दी जा रही है कि मैं उप-मुख्यमंत्री बनूंगा. दरअसल इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मेरे उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही सभी खबरें बेबुनियाद हैं.''

श्रीकांत शिंदे ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के बाद मुझे केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला. लेकिन पार्टी संगठन के लिए काम करने की सोच कर मैंने तब भी मंत्री पद ठुकरा दिया. मुझे सत्ता में पद की कोई चाहत नहीं है. मैं एक बार फिर स्पष्ट कर दूं कि मैं राज्य में किसी भी मंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं.'' 

क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे सीएम?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी सूत्रों ने बताया कि दो बार के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उप-मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी.

बीजेपी 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट जीतीं. लेकिन सरकार के गठन में देरी हो रही है क्योंकि गठबंधन इस बात पर आम सहमति नहीं बना पाया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

महाराष्ट्र में CM के नाम का कब होगा ऐलान? आ गई पक्की तारीख! BJP विधायकों को दिए गए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Baramati News: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- 'अगर कोई नेता...'
नाशिक के अशोक खरात मामले पर CM फडणवीस ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट, बोले- 'अगर कोई नेता...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget