एक्सप्लोरर

Exclusive: संजय सिंह बोले, 'उद्धव ठाकरे को CM चेहरा घोषित करे MVA, अगर नंबर गेम में फंसे तो...'

Maharashtra Election 2024: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा चुनाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस के धड़े एक दूसरे को हराने में लग गए.

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को सीएम चेहरा घोषित करने से महाविकास अघाड़ी का फायदा होगा. एबीपी माझा से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा गया,  शरद पवार के विधायकों तोड़ा गया और सरकार बनने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया. इन बातों को लेकर महाराष्ट्र की जनता में नाराजगी है. बता दें कि महाविकास अघाड़ी ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है. चुनाव बाद इसका फैसला होगा.

संजय सिंह से सवाल किया गया कि कांग्रेस और शरद पवार गुट का कहना है कि जिसके ज्यादा विधायक आएंगे वो सीएम का चेहरा होगा. इस पर उन्होंने कहा, "मेरी व्यक्तिगत मत है कि ऐसा होने पर गठबंधन के दल एक दूसरे को हराने में लग जाएंगे. वो सोचेंगे कि इस पार्टी के ज्यादा नंबर नहीं आने चाहिए. यही काम हरियाणा में हुआ. कांग्रेस के अलग-अलग धड़े एक दूसरे को हराने में लग गए तो इसका वहां पर नुकसान हुआ. नंबर के खेल में फंसे तो ये नुकसान देगा." 

राज ठाकरे कहते हैं कि बीजेपी का सीएम होगा, इस पर उन्होंने कहा, "एक सीट वो बेटे के लिए मांग रहे थे लेकिन नहीं दिया. मुझे नहीं लगता कि राज ठाकरे बीजेपी का सहयोग या समर्थन करने जा रहे हैं. अलग-अलग समय पर वो अलग-अलग स्टैंड लेते रहते हैं. अभी थोड़े बहुत वोट मनसे काट सकती है, थोड़े बहुत वोट शिंदे काट सकते हैं, इस पर भी रोक लग जाएगी अगर उद्धव ठाकरे को चेहरा बनाया जाता है." 

संजय सिंह ने कहा, "एकनाथ शिंदे की सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति में भी घोटाला कर लिया. महाराष्ट्र की दो लाख करोड़ की योजना को उठाकर दूसरे राज्य में ले गए. इन मुद्दों को उद्धव ठाकरे जनता के बीच में अच्छे से रख रहे हैं."

आप सांसद ने कहा कि लोग महायुति को हराने के लिए तैयार हैं और महाविकास अघाड़ी को प्रचंड बहुमत से जिताने को तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह का माहौल लोकसभा चुनाव के नतीजों में देखने को मिला वैसा ही माहौल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भी है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि विधानसभा के अंदर ही घोखेबाजी हुई थी.

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा, "आपने बाइक चोर सुना होगा, कार चोर सुना होगा, बीजेपी ने तो पार्टी चोरी का काम किया. जिन लोगों पर आरोप लगाते थे कि इनका संबंध इकबाल मिर्ची से है, दाऊद इब्राहिम से है, अजित पवार पर आरोप लगाते थे कि 70 हजार करोड़ का घोटाला किया, अब सारे लोग अच्छे हो गए?"

लातूर में फिर चेक किया गया उद्धव ठाकरे का बैग, कल भी हुई थी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UAE और इजरायल से बात की लेकिन ईरान पर...', PM मोदी पर उद्धव गुट का निशाना
'UAE और इजरायल से बात की लेकिन ईरान पर...', PM मोदी पर उद्धव गुट का निशाना
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं', अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो, VSR उड़ानों पर रोक की मांग
'आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं', अजित पवार के बेटे ने शेयर किया वीडियो, VSR उड़ानों पर रोक की मांग
'खामेनेई कभी झुके नहीं, वो शेरदिल इंसान...', वारिस पठान ने ईरान पर US और इजरायल के हमलों की निंदा की
'खामेनेई कभी झुके नहीं, वो शेरदिल इंसान...', वारिस पठान ने ईरान पर US और इजरायल के हमलों की निंदा की

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Embed widget