एक्सप्लोरर

शरद गुट के नेता माजिद मेमन बोले, 'कभी-कभी मोहन भागवत अच्छे बयान दे देते हैं, लेकिन अफसोस है कि...'

Maharashtra News: शरद पवार गुट के नेता और पूर्व सांसद माजिद मेमन ने कहा कि हम मोहन भागवत के बयान का स्वागत करते हैं. लेकिन ये कितना अमल हो रहा ये सवाल है.

Mohan Bhagwat Speech: शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद माजिद मेमन ने कहा कि कभी-कभी मोहन भागवत अच्छे बयान दे देते हैं. लेकिन, अफसोस की बात है कि उस पर अमल नहीं किया जाता है. दरअसल, मोहन भागवत ने कहा था कि कुछ लोग हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं. संघ प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर के बाद कुछ नेता नई जगहों का मुद्दा उठाकर ये सोच रहे हैं कि वो हिंदुओं के नेता बन जाएंगे.

आरएसएस प्रमुख के इस बजान के बाद माजिद मेमन ने कहा, “हम उनके बयान का स्वागत करते हैं. देश में नफरत फैलाने के लिए हिंदुओं के नेता बनने वाले लोगों का उन्होंने नाम नहीं लिया है. लेकिन, कुछ लोग हैं, जो हिंदुओं का नेता बनने की कोशिश करने के मकसद से इस तरह का विवादास्पद बयान दे रहे हैं और इस पर मोहन भागवत का रुख बिल्कुल सही है. उनके इस बयान का हम स्वागत करते हैं. लेकिन, यह भी जरूरी है कि इस पर सिर्फ बयानबाजी न हो, बल्कि वास्तविकता में इसे लागू किया जाए.” उन्होंने आगे कहा, “भागवत जी का यह कहना कि हिंदुत्व का प्रचार करके जो लोग खुद को हिंदुओं का नेता बनाना चाहते हैं, उनके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाए, यह भी सराहनीय है.”

धार्मिक विवादों को उठाने से हमें बचना चाहिए- माजिद मेमन

एनसीपी (शरद गुट) के नेता ने कहा, “ऐसे लोग समाज में नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करते हैं, जो अंत में समाज के लिए नुकसानदेह होता है. धार्मिक विवादों को उठाने से हमें बचना चाहिए, और हमें संविधान के तहत सभी धर्मों के समान अधिकार का सम्मान करना चाहिए. उनका यह बयान सकारात्मक दिशा में है, लेकिन सवाल यह है कि इस पर कितना अमल हो रहा है?”

देश को एकजुट रहने की जरूरत- एनसीपी नेता

माजिद मेमन बोले, “जब भागवत जी यह कहते हैं कि देश को एकजुट रहने की जरूरत है, तो यह एक अच्छा विचार है. लेकिन, इस पर अमल करने के लिए सरकार को पहले अपने नेताओं को समझाना होगा. अगर प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों की नीतियों में असमानता है, तो यह संदेश समाज में गलत तरीके से जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर मुसलमानों के खिलाफ कुछ साजिशें चल रही हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, या मस्जिदों और वक्फ संपत्तियों पर हमले हो रहे हैं, तो इसका विरोध करने की बजाय इसे बढ़ावा देना समाज के लिए हानिकारक होगा. अगर भागवत जी सच में यह चाहते हैं कि देश एकजुट रहे, तो उन्हें यह संदेश अपने नेताओं तक भी पहुंचाना चाहिए कि वे इस तरह की गतिविधियों को न बढ़ने दें. जब तक सरकार और आरएसएस अपने ही नेताओं को सही दिशा में नहीं ले जाती, तब तक उनके बयान सिर्फ दिखावा बनकर रह जाएंगे.”

दिल्ली में कल जो कुछ हुआ, वह बेहद शर्मनाक- पूर्व राज्यसभा सांसद

इसके अलावा, पूर्व सांसद ने गुरुवार को संसद में हुई धक्का मुक्की पर कहा, “दिल्ली में कल जो कुछ हुआ, वह बेहद शर्मनाक था. संसद में सांसदों के बीच धक्का-मुक्की और मार-पीट की घटनाएं सामने आई हैं. सांसदों को देश का प्रतिनिधि माना जाता है, और उन्हें अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए. संसद में बहस हो सकती है, लेकिन वहां हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. इसका विरोध सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर करना चाहिए. स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जाए.”

ये भी पढ़ें: संजय राउत के आवास मैत्री बंगले की दो अज्ञात लोगों ने की रेकी, बाइक से आए थे, CCTV में हुए कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
कोटा में दर्दनाक हादसा! पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, लेह-लद्दाख से लौट रहे 3 दोस्तों की मौके पर मौत
कोटा में दर्दनाक हादसा! पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, लेह-लद्दाख से लौट रहे 3 दोस्तों की मौके पर मौत
Maharashtra: छठी के छात्रों से चेक कराए 10वीं के पेपर! स्कूल प्रशासन का इनकार
Maharashtra: छठी के छात्रों से चेक कराए 10वीं के पेपर! स्कूल प्रशासन का इनकार

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध कहीं और, मार भारत में क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण |Irsan US Israel War
Iran Israel War: ईरान के हमलों से हिली दुनिया, तेल-गैस कीमतों में भारी उछाल | Trump
दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget