एक्सप्लोरर

पुणे के कई इलाकों में GBS के मरीज मिलने से हड़कंप, कुएं के पानी की जांच करेगी केंद्रीय टीम

GBS Patients in Pune: महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे में जीबीएस के 111 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 80 मामले पांच किलोमीटर के दायरे में हैं.

GBS Patients in Pune: महाराष्ट्र के पुणे के कई इलाकों में जीबीएस के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. इसके बाद केंद्र सरकार ने भी इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है. केंद्र की सात सदस्यीय टीम नांदेड़ गांव में कुएं का दौरा करेगी, कुएं के पानी का निरीक्षण करेंगे.

केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (दिल्ली), निमहंस (बैंगलोर), पुणे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के संभागीय कार्यालय और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के सात विशेषज्ञ शामिल हैं.

इस वजह से फैली बीमारी?
बता दें कि पुणे के सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (जीबीएस) के कई मामले सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों ने मंगलवार (28 जनवरी) को दावा किया कि संभवतः निजी भूमि पर स्थित एक कुएं के दूषित पानी के कारण यह बीमारी फैली. विडंबना यह है कि प्रभावित क्षेत्र खड़कवासला बांध से चार किलोमीटर के दायरे में हैं, जो पुणे शहर के प्रमुख जल स्रोतों में से एक है, लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की कोई सुविधा नहीं है.

पुणे में जीबीएस के 111 मामले
महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पुणे में जीबीएस के 111 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 80 मामले पांच किलोमीटर के दायरे में हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार (28 जनवरी) को मुंबई में एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जीबीएस के मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

पानी उबालकर पीने की अपील की
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उचित उपचार के लिए पुणे में कमला नेहरू अस्पताल और पिंपरी-चिंचवाड़ में यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल को जीबीएस रोगियों के लिए दो समर्पित अस्पताल के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने लोगों से पानी उबालकर पीने की अपील की क्योंकि जीबीएस मुख्य रूप से दूषित पानी या बिना पके मांस के कारण होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जीबीएस रोगियों के उपचार को महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत कवर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

सैफ अली खान मामले में कोर्ट में मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, 'आरोपी बहुत होशियार है, उसने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के लॉकडाउन वाले बयान पर संजय राउत बोले, 'जिस तरह से...'
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के लॉकडाउन वाले बयान पर संजय राउत बोले, 'जिस तरह से...'
महाराष्ट्र में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का स्टॉक? CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी
Maharashtra: सतारा-पंढरपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दर्शन को जा रहे भक्तों की कार पलटी, 2 की मौत
Maharashtra: सतारा-पंढरपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दर्शन को जा रहे भक्तों की कार पलटी, 2 की मौत
Maharashtra News: ‘कैप्टन बाबा’ का खौफनाक खेल उजागर, मर्सिडीज कार समेत 5 करोड़ की ठगी, SIT ने जांच की शुरू
‘कैप्टन बाबा’ का खौफनाक खेल उजागर, मर्सिडीज कार समेत 5 करोड़ की ठगी, SIT ने जांच की शुरू

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
Embed widget