एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में कैसे गिरी शिवाजी की प्रतिमा? एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

Shivaji Maharaj Statue: सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के बाद लोगों में आक्रोश है. विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला है. इस बीच ये मूर्ति कैसे गिरी इस बात की जानकारी एक्सपर्ट्स ने दी है.

Shivaji Maharaj Statue News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के पीछे संभवत: जंग लगे नट और बोल्ट हो सकते हैं. एक संरचना इंजीनियर ने यह बात कही. एक कंसल्टेंसी कंपनी से जुड़े संरचना इंजीनियर अमरेश कुमार ने कहा कि प्रतिमा के ‘टखने’, जहां पूरे ढांचे का वजन रहता है, स्थिरता के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और इसलिए डिजाइन चरण के दौरान इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है.

गत सोमवार दोपहर को, तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति गिर गई थी. भारतीय नौसेना द्वारा निर्मित इस मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग नौ महीने पहले किया था.

अधिकारियों ने दावा किया है कि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बहने वाली हवाओं के कारण यह प्रतिमा ढह गई, जबकि भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, किसी संरचना को डिजाइन करते समय इनसे लगभग तीन गुना अधिक हवा की गति को भी ध्यान में रखा जाता है.

कैसे गिरी शिवाजी की प्रतिमा?
कुमार ने कहा, “इस प्रतिमा के मामले में, भार या जलवायु परिस्थितियों जैसे बाहरी कारकों ने परेशानी पैदा नहीं की. जैसा कि पीडब्ल्यूडी रिपोर्ट में बताया गया है, नट और बोल्ट में जंग लगने से प्रतिमा के अंदर फ्रेम वाली स्टील की सामग्री कमजोर होने से ऐसा हुआ हो सकता है.’’

महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक अभियंता ने 20 अगस्त को नौसेना कमांडर अभिषेक करभारी, क्षेत्र तटीय सुरक्षा अधिकारी और क्षेत्र नागरिक-सैन्य संपर्क अधिकारी को पत्र लिखकर बताया था कि प्रतिमा को लगाने में इस्तेमाल किए गए नट और बोल्ट समुद्री हवाओं तथा बारिश के संपर्क में आने के कारण जंग खा रहे थे.

उन्होंने सिफारिश की कि प्रतिमा के फ्रेम के ‘स्टील मेंबर्स’ के साथ-साथ नट और बोल्ट को भी पेंटिंग आदि करके संरक्षित किया जाना चाहिए. खासकर तटीय क्षेत्रों में ऐसा किया जाना चाहिए जहां हवा में नमी और लवण होता है, जिससे जंग की समस्या आती है. उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिमा स्थल पर विशेष रूप से उन्हें स्थापित करने से पहले नियमित जांच आवश्यक है.

शिवाजी की प्रतिमा गिरने की घटना पिछले साल जून में ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और राउरकेला हवाई अड्डे के पास 40 फुट ऊंची एक मूर्ति के गिरने से काफी मिलती-जुलती है. दोनों ही प्रतिमाएं ‘टखने’ वाली जगह से गिरीं.

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में संरचना इंजीनियर चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने दावा किया है कि वह प्रतिमा बनाने के लिए ‘स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट’ नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. मेरे पास कोई कार्य आदेश नहीं था जिसके लिए मुझे नियुक्त किया गया था. यह काम ठाणे स्थित फर्म को दिया गया था. मुझे बस उस मंच पर काम करने के लिए कहा गया था जिस पर मूर्ति बनाई जा रही थी.’’

पाटिल का नाम कलाकार जयदीप आप्टे के साथ प्राथमिकी में दर्ज है. पाटिल ने मराठी चैनल ‘एबीपी माझा’ से फोन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से भारतीय नौसेना को मंच का डिजाइन सौंपा था और प्रतिमा से उनका कोई लेना-देना नहीं है. पाटिल को चैनल से यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘यह ठाणे की एक कंपनी थी जिसने प्रतिमा से संबंधित काम किया था.’’

ये भी पढ़ें: शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी चेतन पाटील गिरफ्तार, जयदीप आप्टे अब भी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाचा को किया फोन पर कहा- 'पेपर अच्छा गया', फिर फंदे से झूल गई होनहार सानिका, गुत्थी उलझी
चाचा को किया फोन पर कहा- 'पेपर अच्छा गया', फिर फंदे से झूल गई होनहार सानिका, गुत्थी उलझी
Mumbai News: जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज
मुंबई: जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज
Mumbai News: मुंबई में ट्रैफिक बाधित करने वालों पर कार्रवाई, एयरपोर्ट पर चालक और भांडुप में ठेलेवाले पर FIR
मुंबई में ट्रैफिक बाधित करने वालों पर कार्रवाई, एयरपोर्ट पर चालक और भांडुप में ठेलेवाले पर FIR
समर स्पेशल ट्रेनों में कोंकण के साथ भेदभाव? उद्धव गुट के नेता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा पत्र
समर स्पेशल ट्रेनों में कोंकण के साथ भेदभाव? उद्धव गुट के नेता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा पत्र

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री
संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
'आदिपुरुष' से बेहतर रणबीर कपूर की 'रामायाण', बोले विंदू दारा सिंह, मेकर्स को चेतावनी भी दी, कहां- 'अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो...'
प्रभास की 'आदिपुरुष' से बेहतर रणबीर कपूर की 'रामायाण', बोले विंदू दारा सिंह
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
Good Friday: गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
Embed widget