एक्सप्लोरर

Maharashtra: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, कहा- मायके से पत्नी को बुलाओ तब उतरूंगा

Maharashtra News: चश्मदीदों ने कहा कि इस दृश्य को देखने के बाद हमें 1970 की सुपरहिट फिल्म शोले की याद आ गई, जिसमें धर्मेंद्र बसंती से शादी करने की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे.

Jalna: महाराष्ट्र के जालना में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जहां कथित तौर पर शराब के नशे में एक व्यक्ति एक 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने मांग की कि उसकी पत्नी को उसके मायके से वापस बुलाया जाए, तभी वह टावर से नीचे उतरेगा. गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गणपत बकल के रूप में हुई शख्स की पहचान

यह घटना बुधवार को बदनापुर तहसील के दाभडी गांव में हुई, वहीं शख्स की पहचान गणपत बकल के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरा गांव टावर के चारों ओर खड़ा हो गया. गांव वालों ने दमकल और पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शख्स को आश्वासन दिया कि वे उसकी पत्नी को वापस बुला देंगे और घरेलू विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे. इसके बाद शख्स टावर से नीचे आ गया.

चार घंटे तक चला शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा
पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शख्स शराब के नशे में था और पूरे चार घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद वह नीचे आया. इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने वाले चश्मदीदों ने कहा कि इस दृश्य को देखने के बाद हमें 1970 की सुपरहिट फिल्म शोले की याद आ गई, जिसमें धर्मेंद्र बसंती से शादी करने की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे. उन्होंने कहा कि फिल्म और इस दृश्य में अंतर ये था कि वीरू चाहते थे कि बसंती के परिवार वाले उनसे शादी के लिए हां कर दें जबकि यह शख्स अपने वैवाहिक जीवन में उपजे विवाद को शांत करने की मांग कर रहा था.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: 'क्रिकेट तो ऐसा खेल भी नहीं है जो मूल रूप से भारत का हो', सुनवाई के दौरान HC की टिप्पणी

Maharashtra OBC Reservation: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मिली मंजूरी, अब CM शिंदे ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget