एक्सप्लोरर

क्या विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष? जयंत पाटिल के बयान से मिले ये संकेत

Jayant Patil Statement: शरद पवार की पार्टी एनसीपी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान ने महाराष्ट्र का सियासी पारा बढ़ा दिया है. एनसीपी की 25वीं वर्षगांठ पर उन्होंने क्या कुछ कहा है आप भी जानिए.

Jayant Patil on NCP State President Post: महाराष्ट्र में कल एनसीपी के दोनों गुटों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान शरद गुट के विधायक जयंत पाटिल के एक बयान की खूब चर्चा हो रही है. एनसीपी की 25वीं वर्षगांठ पर मंच से जयंत पाटिल ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी टिप्पणी की है.

क्या बोले जयंत पाटिल?
जयंत पाटिल ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "पार्टी बहुत आगे बढ़ चुकी है. हमने कई संकट देखे हैं. पवार साहब ने आगे खड़े होकर उनका सामना किया. राज्य के हर कोने में ऐसे कार्यकर्ता हैं जो पवार साहब और उनके विचारों को प्यार करते हैं. इसीलिए हमारी पार्टी कम सीटें पाकर भी 8 सीटें जीतने में कामयाब रही."

पाटिल ने आगे कहा, "अगर लड़के स्कूल छोड़ भी दें तो भी स्कूल बंद नहीं होता, क्योंकि हमारे स्कूल के प्रधानाध्यापक पवार हैं. उस समय भी उन्होंने मेरे जैसे कई नये कार्यकर्ताओं को मौका दिया. आज एक बार फिर पवार साहब उसी मोड में हैं. हम अगले चार महीने तक साथ रहेंगे. इसलिए सार्वजनिक बयान देना बंद करें. टीम वर्क होने पर ही जीत मिलती है."

ABP माझा के अनुसार, जयंत पाटिल ने यह बयान कल (सोमवार) अहमदनगर में आयोजित पार्टी के वर्षगांठ कार्यक्रम में बोलते हुए दिया है. साथ ही उन्होंने अजित पवार पर चुटकी भी ली है. पाटिल बोले, "मेरे प्रदेश अध्यक्ष रहने के महीनों की गिनती न करें, कोई शिकायत हो तो शरद पवार को बताएं. जयंत पाटिल ने कहा है कि कई लोगों ने शरद पवार को छोड़ा और सिंबल भी चुराया, लेकिन तुतारी सिंबल पर 8 सांसद चुने गए हैं."

पार्टी के वर्षगांठ कार्यक्रम में बोलते हुए जयंत पाटिल ने कहा कि "महाराष्ट्र में हमारा प्रयोग सफल रहा क्योंकि एनसीपी शरद चंद्र पवार की पार्टी को राज्य में 80 प्रतिशत सीटें मिलीं. लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने को लेकर अभियान चलाया गया. एनसीपी आगामी विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका देगी." अब अगर जयंत पाटिल ये पद छोड़ते हैं तो ये पोस्ट किसे मिलेगा इसपर सभी की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Amol Kale Passed Away: MCA अध्यक्ष अमोल काले का निधन, शरद पवार और सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद जासूसी कांड के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, हटाए जाएंगे 'मेड इन चाइना' CCTV कैमरे
गाजियाबाद जासूसी कांड के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, हटाए जाएंगे 'मेड इन चाइना' CCTV कैमरे
ढोंगी बाबा अशोक खरात का बेटा उगलेगा राज? पुलिस ने हिरासत में लिया, फरार पत्नी की तलाश जारी
ढोंगी बाबा अशोक खरात का बेटा उगलेगा राज? पुलिस ने हिरासत में लिया, फरार पत्नी की तलाश जारी
UCC पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'असम के मुख्यमंत्री को देखते हुए लग रहा है कि...'
UCC पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, असम के CM का जिक्र कर क्या बोलीं?
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 308 मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 50 लाख जारी
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 308 मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 50 लाख जारी

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget