एक्सप्लोरर

झारखंड की 5 सीटों पर सांस अटकाने वाली लड़ाई, कोई 231 तो कोई 434 वोटों से जीता

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. पांच सीटें ऐसी रही जहां हार जीत का अंतर काफी कम रहा.

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि किसे सत्ता की चाबी मिलेगी. चुनाव में कोई बड़े अंतर से जीता, किसी ने अपनी सीट बरकरार रखी तो कुछ बड़े नेता यहां तक कि हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता भी अपनी सीट हार गए. इस सबके बीच उन सीटों पर भी खूब चर्चा रही जहां चंद वोटों के चक्कर में जीती हुई बाजी प्रत्याशी हार गए. आइए इस दिलचस्प मुकाबले पर रोशनी डालते हैं. 

लातेहार का रोमांचक मुकाबला

लातेहार में बीजेपी के प्रकाश राम ने जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 434 वोटों से शिकस्त दी है. कुल 24 राउंड की काउंटिंग में प्रकाश राम को 98062 और बैद्यनाथ राम को  97628 वोट हासिल हुए. बाकी नौ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले. नोटा के पक्ष में यहां  4518 वोट पड़े हैं. 

डाल्टनगंज 

बीजेपी के आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी के मुकाबले कुल 21 राउंड की काउंटिंग के बाद 890 वोटों से आगे रहे और उन्हें विजयी घोषित किया गया. आलोक कुमार को 102175 और कृष्णानंद को 101285 वोट मिले. यहां कुल 21 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. यहां 1214 लोगों ने नोटा के पक्ष में वोट डाला. 

छत्तरपुर से कांग्रेस की जीत

कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर छत्तरपुर से विजयी घोषित हुए. जबकि बीजेपी की पुष्पा देवी दूसरे स्थान पर रहीं. दिलचस्प मुकाबले में राधा कृष्ण ने पुष्पा देवी को 736 वोटों से हराया. यहां आरजेडी और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली मुकाबला था. आरजेडी के विजय कुमार को 50894 वोटों  से हार मिली. यहां कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे. 

कांके पर ऐसा रहा मुकाबला

कांके सीट पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली जब कुल 23 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद नतीजे घोषित हुए तो जीत का मार्जिन बहुत कम था. कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा ने बीजेपी के जीतू चरण राम को महज 968 वोटों से हराया है. 


कांटे की टक्कर में मंडू से जीते निर्मल महतो

मंडू में आजसू और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी गई. आजसू के निर्मल महतो और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल दोनों की दावेदारी बराबर की देखी जा रही थी लेकिन आखिरी राउंड में बाजी ऐसी पलटी कि जयप्रकाश के हाथ मायूसी लगी और जीत निर्मल महतो को मिल गई. जयप्रकाश को नतीजा अफसोस देकर गया क्योंकि हार-जीत का अंतर केवल 231 वोटों का था. यहां कुल 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. 

ये भी पढ़ें - झारखंड सरकार में होगी कल्पना सोरेन की एंट्री? जीत के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीरे, सोना, चांदी, गाड़ियां, सुनेत्रा पवार के पास कितनी संपत्ति? चुनावी हलफनामे में खुलासा
हीरे, सोना, चांदी, गाड़ियां, सुनेत्रा पवार के पास कितनी संपत्ति? चुनावी हलफनामे में खुलासा
Maharashtra: ढोंगी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा, 130 खातों की होगी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
महाराष्ट्र: ढोंगी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा, 130 खातों की होगी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, ATS ने मुंबई से युवक पकड़ा, पिता का दावा- साजिश में फंसाया गया
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, ATS ने मुंबई से युवक पकड़ा, पिता का दावा- साजिश में फंसाया गया
सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'लोकतंत्र में...'
सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'लोकतंत्र में...'

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान की 'Missile City'! क्यों भेदने में US का Advance Satellite भी फेल ?
Iran Vs US-Israel War: ईरान की सेना IRGC अपने ही देश के खिलाफ बगावत करेगी? Reza Pahlavi का दांव!
Trump Final Ultimatum to Iran: ट्रंप का 'धमकी मीटर'..Iran को बार-बार चेता रहे! | Iran Israel War
Iran US-Israel War: Shadow War तो बस झांकी थी,अब 'Epic Fury' ! क्या दहल जाएगा मिडिल ईस्ट?
Iran US-Israel War: ईरान की नाक के नीचे से पायलट को निकाल ले गया इजरायल! | Pilot Rescue

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक रात में पूरा ईरान तबाह कर देंगे', ट्रंप की ये बात सुनते ही फायर IRGC, कहा-'हार का डर, पूरी ताकत से...'
'एक रात में पूरा ईरान तबाह कर देंगे', ट्रंप की ये बात सुनते ही फायर IRGC, कहा- 'हार का डर, पूरी ताकत से...'
UP Weather: यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन बोले- BJP ने बनाया मजाक
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन
KKR vs PBKS: अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
Explained: अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर, कैसे ईरान जंग ने बदला हवा का रुख
अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! कैसे ईरान युद्ध के बाद मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर?
Excessive Yawning Causes: बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
चीन में 30 हजार में मिल रहा प्रीमियम फ्लैट! यूजर्स बोले- ये तो बेंगलुरु-मुंबई से भी सस्ता
चीन में 30 हजार में मिल रहा प्रीमियम फ्लैट! यूजर्स बोले- ये तो बेंगलुरु-मुंबई से भी सस्ता
Crude Oil: कच्चे तेल की कमी से किन बिजनेस पर असर, पेट्रोल-डीजल के अलावा कहां होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
कच्चे तेल की कमी से किन बिजनेस पर असर, पेट्रोल-डीजल के अलावा कहां होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
Embed widget