एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे पर जिस स्टूडियो में कुणाल कामरा का शो हुआ शूट, उस पर चला BMC का हथौड़ा

Kunal Kamra On Shinde: बीएमसी की टीम उस स्टूडियो को तोड़ने पहुंची, जिसमें कुणाल कामरा ने शो किया था. कामरा ने अपने शो में महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था.

Kunal Kamra Eknath Shinde: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है. इस बीच उस स्टूडियो में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) का हथौड़ा चला है, जिसमें कुणाल कामरा ने वीडियो शूट किया था. बीएमसी की टीम हथौड़े के साथ स्टूडियो पहुंची थी.

इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि जिस स्टूडियो में कुणाल कामरा ने शिवसेना पर टिप्पणी की वो स्टूडियो अवैध है और उसपर बुलडोजर एक्शन होना चाहिए, इसके लिए BMC कमिश्नर से मैंने बात की है.

स्टूडियो बंद
एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के कई कार्यकर्ता रविवार रात को खार इलाके में स्थित ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर इकट्ठा हुए और क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की. ‘हैबिटैट क्लब’ में ही विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था. इस शो में गालियों के साथ साथ अभद्र टिप्पणी की गई थी. 

स्टूडियो संचालक का बयान

विवाद के बाद स्टूडियो ने सोमवार को कहा, ‘‘हमें निशाना बनाकर की गईं हाल की बर्बर घटनाओं से हम स्तब्ध एवं चिंतित हैं और बुरी तरह टूट चुके हैं. कलाकार अपने विचारों और रचनात्मक चयन के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं. हम तब तक काम बंद कर रहे हैं जब तक हम खुद को और अपनी संपत्ति को खतरे में डाले बिना मुक्त अभिव्यक्ति के लिए मंच प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं खोज लेते.''

कुणाल कामरा ने क्या कहा था?

कुणाल कामरा ने हाल ही में एकनाथ शिंदे पर कॉमेडी की थी. उन्होंने नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा डिप्टी सीएम की तरफ ही था. उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के गाने के अंदाज में टिप्पणी की. 

कामरा ने कहा, ''पहले क्या हुआ शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई. फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई. एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गई. एक वोटर को 9 बटन दे दिए, सब कन्फ्यूज हो गए. चालू एक जन ने किया था, वो मुंबई में एक बढ़िया जिला है ठाणे, वहीं से आते हैं.''

उन्होंने गाते हुए कहा, ''ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय....एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए. मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर वो आए....''

इस तंज के मामले में मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. साथ ही पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में भी एक्शन लिया है.

गिरफ्तारी की मांग के बीच कुणाल कामरा पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'कॉमेडी के उसूल होते हैं, उनको...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
पुणे में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार! सर्टिफिकेट के बदले मांगे 2 लाख, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO
पुणे में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार! सर्टिफिकेट के बदले मांगे 2 लाख, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO
जलगांव में 'मौत का मिसफायर'! युवक दिखा रहा था देसी कट्टा, अचानक चली गोली ने ली दोस्त की जान
जलगांव में 'मौत का मिसफायर'! युवक दिखा रहा था देसी कट्टा, अचानक चली गोली ने ली दोस्त की जान
पुणे में हैवानियत! लिफ्ट देने के बहाने पिस्तौल की नोंक पर महिला से रेप, कुरकुंभ इलाके में सनसनी
पुणे में हैवानियत! लिफ्ट देने के बहाने पिस्तौल की नोंक पर महिला से रेप, कुरकुंभ इलाके में सनसनी

वीडियोज

Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?
Iran Israel America War: इजरायल के रिश्तों में दरार? जेडी वेंस-नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget