एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को किया फोन, एकनाथ शिंदे पर तंज को लेकर कहा- 'मुझे खेद...'

Kunal Kamra On Shinde: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की है. इसको लेकर राज्य में बवाल मचा है. शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रामक हैं.

Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज को लेकर सियासी पारा गर्म है. इस बीच मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा से संपर्क किया. सूत्रों ने बताया कि फोन पर पुलिस और कामरा के बीच शुरुआती पूछताछ हुई है.

जब पुलिस ने कुणाल से पूछा कि क्या आपको अपने दिए बयान पर कोई खेद या पछतावा है तो कुणाल ने कहा कि मैंने होश-ओ-हवास में बयान दिया है और मुझे कोई खेद या पछतावा नहीं है.

अकाउंट चेक कर सकते हैं- कुणाल कामरा

किसी के सह पर बयान देने को लेकर कुणाल ने कहा कि मेरा बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं और मैं सुपारी क्यों लूंगा और ना ही मैंने मराठी में शो किया है. मैंने हिंदी में शो किया है. मैंने कोई सुपारी नहीं ली. 

पुलिस ने पूछा कि आप क्या अपना बयान वापस लेना चाहते हैं या माफ़ी मांगना चाहते हैं? तो कुणाल ने जवाब दिया कि अगर अदालत कहेगी माफी मांगने तो माफी मांगूंगा.

कामरा मामले में एफआईआर दर्ज

इससे पहले मुंबई पुलिस ने कामरा के बयान के मामले में दो एफआईआर दर्ज की. एक कामरा के खिलाफ है, जबकि दूसरी एफआईआर स्टूडियो में तोड़फोड़ के मामले में दर्ज की गई है. 

दरअसल, शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात को उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी, जिसमें कुणाल कामरा ने वीडियो शूट किया था. इसमें उन्होंने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था.

कुणाल कामरा ने गाने के अंदाज में कहा था, ''ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय....एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए. मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर वो आए...'' उनके इस तंज को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट किया. इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

कॉमेडियन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अनुचित टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

फडणवीस ने कहा, ‘‘कामरा का उद्देश्य लोगों की नजरों में शिंदे को छोटा करना था. विपक्ष इन बातों का समर्थन कर रहा है और सोचने की बात है कि क्या कामरा विपक्ष के साथ मिले हुए हैं. अगर आप प्रचार पाने के लिए संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का सुपारी लेकर अपमान करते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

जिस स्टूडियो में कुणाल कामरा का शो शूट हुआ, उस पर चलेगा हथौड़ा, पहुंची BMC की टीम

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई...'
राज्यसभा चुनाव: आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'MVA में कोई गतिरोध नहीं, हमें मिले एक सीट'
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
दोस्तों ने 14 साल के लड़के की कर दी हत्या, शव को तालाब फेंककर बोले- डूब कर मर गया, ऐसे खुली पोल
Nagpur News: कारखाने में विस्फोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 19 लोगों की गई जान
नागपुर: कारखाने में विस्फोट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 19 लोगों की गई जान
दुबई में फंसे पुणे के परिवार ने मोदी सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'हमें युद्ध से...'
दुबई में फंसे पुणे के परिवार ने मोदी सरकार से लगाई गुहार, कहा- 'हमें युद्ध से...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Iran India Relations: हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल
गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल
Embed widget