एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज से बवाल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, संजय निरुपम बोले- 'धुलाई करेंगे'

Kunal Kamra News: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था. इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.

Kunal Kamra Controversy: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग की गई थी, जिसमें उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

उपद्रवियों ने कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिंदे के खिलाफ कामरा के कटाक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता होटल के सभागार में पहुंचे.

इस वीडियो को शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और लिखा, ‘‘कुणाल का कमाल.’’ कामरा ने फिल्म ‘‘दिल तो पागल है’’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया. शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे.

आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा- नरेश म्हस्के

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.’’ म्हस्के ने आरोप लगाया कि कामरा ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने ठाकरे पर हमला करते हुए कहा, ‘‘उनकी पार्टी के पास कोई नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे लोगों को काम पर रख रही है. कामरा को अब शिंदे की आलोचना करने के नतीजों का पता चलेगा.’’  

सांसद ने ‘एक्स’ पर वीडियो प्रसारित करने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत की भी आलोचना की.  वहीं, राउत ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुणाल कामरा प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. कुणाल ने महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर एक पैरोडी गीत बनाया, जिससे शिंदे गिरोह नाराज हो गया और फिर स्टूडियो में तोड़फोड़ की.’’ शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि वह कामरा के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे.

कुणाल कामरा की करेंगे धुलाई- संजय निरुपम 
वहीं इस मामले को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना काफी आक्रामकता से देख रही है. संजय निरुपम भी प्रतिक्रिया देते हुए 23 मार्च, 2025 को रात 11:39 बजे ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "कल करेंगे कुणाल कामरा की धुलाई, 11 बजे."

कुणाल के समर्थन में उतरीं प्रियंका चतुर्वेदी 
इस घटना के बाद शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा, "Dear Kunal, Stand strong. जिस शख्स और गिरोह को तुमने उजागर किया है, वे तुम्हारे पीछे पड़ेंगे, और उनके बिकाऊ लोग भी. लेकिन यह समझ लो कि राज्य के लोग भी यही सोचते हैं! और जैसा कि वोल्टेयर ने कहा था~ ‘मैं तुम्हारे विचारों से असहमत हो सकता हूं, लेकिन तुम्हें बोलने का अधिकार है और मैं इसे मरते दम तक बचाने के लिए खड़ा रहूंगा.’"

महाराष्ट्र में पहले ही राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा हुआ है. फिल्म ‘छावा’ के बाद से ही औरंगजेब विवाद ने राज्य में हलचल पैदा कर दी है. नागपुर में यह बवाल हिंसा का रूप भी ले चुका है, जहां तनाव के कई चेहरे सामने आए हैं. अब इस नई घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ करेगी फडणवीस सरकार, सीएम ने किया ऐलान, कितने किसानों को होगा लाभ?
महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ करेगी फडणवीस सरकार, सीएम ने किया ऐलान, कितने किसानों को होगा लाभ?
महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
पुणे में हाई-प्रोफाइल ड्रामा! नशे में धुत लड़की ने थाने में महिला सब-इंस्पेक्टर का हाथ काटा, वर्दी भी खींची
पुणे में हाई-प्रोफाइल ड्रामा! नशे में धुत लड़की ने थाने में महिला सब-इंस्पेक्टर का हाथ काटा, वर्दी भी खींची

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget