एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या NDA की उम्मीदों पर पानी फेर देंगे उद्धव ठाकरे और सहयोगी? ETG के सर्वे में बड़ा खुलासा

Times Now ETG Survey: महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर फिलहाल 23 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. वहीं शिवसेना (अविभाजित) ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस को एक सीट मिली थी.

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट की शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) गुट की एनसीपी इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) के अंतर्गत महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ऐसे में एनडीए गठबंधन को नवगठित इंडिया गठबंधन से महाराष्ट्र (Maharashtra) की 48 सीटों पर कड़ी टक्कर मिल सकती है. यह जानकारी टाइम्स नाउ-एटीजी सर्वे में सामने आया.

महाराष्ट्र के लिए कराए गए ओपिनियन पोल के नतीजे इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि विपक्षी गठबंधन की स्थिति बेहतर हो सकती है. हालांकि बीजेपी को भी सीटों का फायदा दिख रहा है. इंडिया गठबंधन को चुनाव में 48 में से 15-19 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर में भी इंडिया गठबंधन को फायदा दिख रहा है. उसे यहां 41.20 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. 

शिवसेना और एनसीपी के विभाजन से पड़ेगा असर?
वहीं, एनडीए गठबंधन जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है उसे 28 से 32 सीटें मिलेंगी और वोट शेयर 46.30 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र के लिए अहम होगा, क्योंकि यह चुनाव ऐसे समय में होगा जब यहां के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं. अविभाजित शिवसेना 2019 में बीजेपी के साथ थी जबकि अब शिवसेना में विभाजन हो चुका है. एक गुट एनडीए के साथ और एक इंडिया गठबंधन के साथ है. वही हाल एनसीपी का है इसका भी विभाजन हो चुका है.

बीजेपी ने अकेले जीती थीं 23 सीटें
2019 लोकसभा चुनाव की स्थिति की बात करें तो बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने साथ में चुनाव लड़ा था. उस वक्त बीजेपी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 23 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें अपने नाम की थी. उधर, कांग्रेस को एक केवल सीट पर संतोष करना पड़ा था. वहीं, अविभाजित एनसीपी के हिस्से में चार सीटें गईं थी और एक सीट एआईएमआईएम ने जीती थी. जबकि एक सीट  निर्दलीय उम्मीदवार नवनीत राणा ने जीती थी.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra News: महाराष्ट्र के अस्पतालों में अब मिलेगा फ्री इलाज, सरकार ने जारी किए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार प्लेन क्रैश: CM फडणवीस बोले, 'साजिश पता चली तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'
अजित पवार प्लेन क्रैश: CM फडणवीस बोले, 'साजिश पता चली तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'
Maharstra News: अशोक खरात मामले में बड़ा खुलासा, 5 नरबलि दिए जाने का संदेह, कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
अशोक खरात मामले में बड़ा खुलासा, 5 नरबलि दिए जाने का संदेह, कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
पुणे मेट्रो के लिए बन रही टनल के पास अवैध रूप से की 60 फीट खुदाई, बनाया 6 इंच का होल
पुणे मेट्रो के लिए बन रही टनल के पास अवैध रूप से की 60 फीट खुदाई, बनाया 6 इंच का होल
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget