एक्सप्लोरर

'बालासाहेब होते तो...', उद्धव ठाकरे पर बीजेपी नेता नारायण राणे का विवादित बयान

Narayan Rane News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी हलचल के बीच बीजेपी नेता नारायण राणे ने कोंकण में रैली के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख के खिलाफ विवादित बयान दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे हमले किए जा रहे हैं. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद नारायण राणे ने ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बालासाहब ठाकरे होते तो उद्धव ठाकरे को गोली मार देते. कोकण में एक चुनावी रैली के दौरान नारायण राणे ने ये बयान दिया है.

कोंकण में रैली के दौरान नारायण राणे ने कहा, ''शिवसेना पार्टी का प्रमुख, बालासाहेब ठाकरे के बेटे बोल रहे हैं कि सोसायटी में बकरी ईद को परमिशन नहीं तो दिवाली का भी कंदील उतारो. मुझे तुरंत बालासाहेब ठाकरे याद आए. बालासाहब होते तो उद्धव ठाकरे को गोली मार देते.''

नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर हमला

इससे पहले भी बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते रहे हैं. अगस्त महीने में उद्धव ठाकरे की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना अहमद शाह अब्दाली से किये जाने पर नारायण राणे भड़क गए थे. इस दौरान राणे ने कहा था कि बालासाहेब ने हिंदुत्व के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को मिट्टी में मिला दिया.

उन्होंने हमला बोलते हुए ये भी कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. दरअसल उद्धव ठाकरे ने पुणे में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने अमित शाह की तुलना अहमद शाह अब्दाली से करते हुए बीजेपी पर सत्ता जिहाद में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया था. 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर रणनीति पर काम कर रही है. नारायण राणे के विधायक बेटे नितेश राणे को बीजेपी ने फिर से टिकट दिया है. बीजेपी ने एक बार फिर से कोंकण की कणकवली सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया है. वहीं, नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे को शिंदे गुट की शिवसेना ने भरोसा जताते हुए कुडाल विधासभा सीट से मैदान में उतारा है.

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्यनाथ के नारे 'कटेंगे तो बटेंगे' पर अजित पवार ने उठाए सवाल, शिंदे गुट का क्या है रुख?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
एक पड़ोसी के पास बिल्ली-दूसरे के पास तोता, फिर क्या हो गया लोचा! हुआ जबरदस्त एक्शन ड्रामा
एक पड़ोसी के पास बिल्ली-दूसरे के पास तोता, फिर क्या हो गया लोचा! हुआ जबरदस्त एक्शन ड्रामा
Pune: लीक नहीं हुआ था बोर्ड का पेपर, पैसे ऐंठने के लिए नर्सिंग छात्र ने रची थी 'फर्जी' साजिश! हुआ अरेस्ट
Pune: लीक नहीं हुआ था बोर्ड का पेपर, पैसे ऐंठने के लिए नर्सिंग छात्र ने रची थी 'फर्जी' साजिश! हुआ अरेस्ट
'भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा', LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस
'भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा', LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget