एक्सप्लोरर

AIMIM चीफ पर डिप्टी CM फडणवीस का पलटवार, 'अब तो ओवैसी भी यहां आकर...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां कोई वोट जिहाद की बात करेगा तो उसे हम धर्म युद्ध से हराएंगे. उन्होंने ओवैसी के साथ उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर हर नेता अपने विरोधियों पर तीखे हमले कर रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान अपशब्दों का भी खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी कड़ी में AIMIM असदुद्दीन ओवैसी और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों एक दूसरे पर शब्दों के 'अंगार' छोड़ रहे हैं. 

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, ''अब तो ओवैसी भी यहां आकर बोल रहा है, सुन ले ओवैसी, कुत्ता भी न पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर, अब तो तिरंगा लहरायेंगे पूरे पाकिस्तान पर.'' 

ध्यान नहीं देंगे तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा- फडणवीस

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा, ''इस बार आपका वोट आने वाली पीढ़ियों के लिए के लिए है. ध्यान नहीं देंगे तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा. यही कहना है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे.''

वोट जिहाद वालों को हम धर्म युद्ध से हराएंगे- फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा, ''यहां कोई वोट जिहाद की बात करेगा तो उसे हम धर्म युद्ध से हराएंगे. वक्फ बोर्ड के लोग दंगों के आरोपियों को दोष मुक्त करने की बात करते हैं और महाविकास आघाड़ी इनको पत्र लिख कर इनकी डिमांड पूरी बात करने की बात करते हैं. मुझे इस बात का दर्द है कि उद्धव ठाकरे भी उसी सेना में शामिल हो गए हैं.''

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा था?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था, "बीजेपी का देवेंद्र फडणवीस मेरा नाम लेकर औरंगाबाद में बोलता है सुन ले ओवैसी. फडणवीस वोट जिहाद की बात करता है. पहले बोला गया कि लव जिहाद होता है, फिर लैंड जिहाद होगा, फिर जॉब्स जिहाद होगा, अब कह रहे कि वोट जिहाद होगा. अरे देवेंद्र, अयोध्या में तेरी पार्टी हार गई, कौन सा जिहाद था वहां पर बोल? कैसे हार गए तुम लोग वहां पर?"

MVA की सरकार बरसाती मेंढक- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ''मुंबई के लोगों का सपना पूरा करने वाली महायुति सरकार होगी. MVA की सरकार बरसाती मेंढक है. घोषणापत्र में झोपड़पट्टी वालों को भूल गए. हम आने वाले दिनों में कोली समाज का भी विकास कर रहे है. मालवानी को ड्रग्स मुक्त करना अब देवा भाऊ का मिशन है. ड्रग बेचने वालों को हम ठोकेंगे और जो इनका साथ दे रहे हैं उनको भी ठोकेंगे.''

उन्होंने ये भी कहा कि कोस्टल रोड को विरार तक ले जाने के लिए जापान ने 54 करोड़ का फंड हमे देने के लिए तैयार हो गई. ये हमारी कोशिश है लेकिन वो हमारे विकास के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं. सहयोग नहीं कर सकते तो अड़ंगा न लगाएं. बीडीडी चाल में लोगों को घर देने काम किया और मुंबई में लोगों को घर देने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'यूपी से किसी छोटे को पकड़कर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे के उल्हासनगर में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार
रिक्शा चालक का बेटा 17वें प्रयास में सेना में चयनित, दोस्त ने कंधे पर बिठाकर पूरे इलाके में घुमाया
रिक्शा चालक का बेटा 17वें प्रयास में सेना में चयनित, दोस्त ने कंधे पर बिठाकर पूरे इलाके में घुमाया
नासिक में म्हाडा का महा-घोटाला! जाली दस्तावेजों से हड़पा गरीबों का हक, 49 बिल्डरों पर FIR दर्ज
नासिक में म्हाडा का महा-घोटाला! जाली दस्तावेजों से हड़पा गरीबों का हक, 49 बिल्डरों पर FIR दर्ज
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget