एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने BJP से कर दी इतनी सीटों की डिमांड, CM शिंदे-अजित पवार का जिक्र कर दिया बड़ा बयान

Maharashtra Election 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि दलित समाज हमारे साथ अच्छी संख्या में है.इनका वोट ट्रांसफर करने के लिए RPI को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच महायुति में शीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री और RPI (ए) के प्रमुख रामदास अठावले भी मुखर दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को हमने एक पत्र दिया था. हमने उसमें 21 जगह (सीटों) की मांग की थी. RPI नेता ने ये भी कहा कि 21 में से आठ-दस सीटें हमें मिलनी चाहिए.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में रामदास अठावले ने कहा, ''किस पार्टी को कौन सी सीट मिलने वाली है, ये अभी तक क्लियर नहीं है लेकिन अभी देवेंद्र फडणवीस से हमारी बात हुई है. उन्होंने बोला है कि हम रिपब्लिकन पार्टी को कुछ सीटें देंगे. कितनी मिलेंगी ये अभी मालूम नहीं है. सीटें आगे पीछे हो सकती हैं. 

हम महायुति के साथ रहेंगे- अठावले

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र में सरकार आने पर रिपब्लिकन पार्टी को एक सीट मिलनी चाहिए, जब सरकार आए तो एक पार्टी का कैबिनेट मंत्री होना चाहिए, महामंडल मिलना चाहिए. अभी एक महामंडल अनाउंस किया है हमारे लिए. आगे भी सत्ता में भागीदारी मिलनी चाहिए. पांच-छह सीट तो आऱपीआई को मिलनी ही चाहिए. हमारा सेटलमेंट हो जाएगा, हम महायुति के साथ रहेंगे.''

महाविकास अघाड़ी पर क्या बोले रामदास अठावले?

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने MVA पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा, ''कितना भी आप शोर करो, महाराष्ट्र में महायुति का शोर है. महाराष्ट्र सरकार ने सवा दो साल में 900 नए फैसले लिए हैं. लाडली बहना योजना तो बहुत पॉपुलर बन गई है. सभी वर्गो को ध्यान में रखकर एकनाथ शिंदे की सरकार ने फैसले लिए हैं इसलिए पूरा विश्वास है कि हम जनता के दरबार में जा रहे हैं, जनता जरूर हमें सत्ता में बिठाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के काम हुए हैं.''

BJP के सिंबल पर लड़ेंगे RPI के उम्मीदवार?

जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी के सिंबल पर RPI के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ''इससे हमारी पार्टी का चेहरा नजर नहीं आएगा. नागालैंड और मणिपुर में मेरी पार्टी रिकॉग्नाइज्ड है. महाराष्ट्र के गांव-गांव में हमारे वर्कर्स हैं. दलित समाज हमारे साथ अच्छी संख्या में है. इनका वोट ट्रांसफर करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रिपब्लिकन पार्टी छोटी पार्टी है लेकिन जिनके साथ रहती है उनको सत्ता मिलती है.

बीजेपी के कोटे से हमें सीटें मिलनी चाहिए- अठावले

उन्होंने आगे कहा, ''हम अपने सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. पूरे देश से मुझे रोज फोन आते हैं कि आपको कितनी सीटें मिल रही हैं. लोकसभा में हमें एक भी सीट नहीं दी तो उसका काफी नुकसान हुआ था. हमारी पार्टी ईमानदार लोगों की पार्टी है. हमारा अलायंस बीजेपी से है. बीजेपी के कोटे से हमें सीटें मिलनी चाहिए. एकनाथ शिंदे, अजित पवार और बीजेपी को मिलकर हमें आठ नौ सीटें देनी चाहिए. जब तीनों दलों के साथ बैठक होगी तो हम मीटिंग में इस विषय को रखेंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र चुनाव: MVA में टेंशन! अबू आजमी ने अखिलेश यादव को किया अलर्ट, कहा- 'परिणाम चाहे कुछ भी हो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: पहले भी किया था कत्ल फिर दोहराई वारदात! एक ही आरोपी ने दो बच्चों की ली जान, जानें वजह
Maharashtra: पहले भी किया था कत्ल फिर दोहराई वारदात! एक ही आरोपी ने दो बच्चों की ली जान, जानें वजह
Mumbai News: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पुलिस ने पकड़ा
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पुलिस ने पकड़ा
मुंबई: शराब के नशे में चूर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुंबई: शराब के नशे में चूर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
BMC मेयर के सरकारी बंगले का होगा कायाकल्प, 1.5 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है नवीनीकरण कार्य
BMC मेयर के सरकारी बंगले का होगा कायाकल्प, 1.5 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है नवीनीकरण कार्य

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget