एक्सप्लोरर

वर्ली विधानसभा सीट पर राज ठाकरे की नजर, चुनाव से पहले जनता से मुलाकात करेंगे MNS प्रमुख, बनेगी खास रणनीति

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी नजर आ रही है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे आज वर्ली विधानसभा के लोगों से मुलाकात करने वाले हैं.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद लग रहा है कि महायुति गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

दअरसल, लोकसभा चुनाव में एनडीए को समर्थन करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है. उनकी पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है. वर्ली विधानसभा में इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है.

मनसे नेता संदीप देशपांडे लड़ सकते हैं वर्ली से चुनाव
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) वर्ली विधानसभा में एक्टिव नजर आ रही है. वर्ली विधानसभा के पुलिस कॉलोनी के निवासी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मिलने के लिए उनके शिवतीर्थ निवास पर आज सुबह 10 बजे पहुंचेंगे. इसके साथ ही वर्ली से कई कार्यकर्ता भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी में शामिल होंगे. सूत्रों की माने तो मनसे नेता संदीप देशपांडे वर्ली से विधान सभा चुनाव लड़ने के इच्छुक है.

250 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं. राज ठाके की एमएनएस ने 250 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि राज ठाकरे की पार्टी अब तक अपने दम पर चुनाव लड़कर कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई है. लेकिन उनकी पार्टी हार-जीत के गणित को प्रभावित करने की ताकत रखती है. राज ठाकरे की मराठी वोट बैंक पर पकड़ मानी जाती है, जिसकी एक बड़ी वजह उनकी कट्टर हिंदूत्व और आक्रामक छवि है.

पिछले दिनों एक बैठक में ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत चुनावी तैयारियों में झोंक देने के लिए कहा है. इससे पहले लोकसभा चुनाव में जब राज ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तो माना जा रहा था कि मनसे बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है लेकिन राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में अपना रास्ता अलग करने का मन कर लिया है.  

यह भी पढ़ें: ‘मराठा समुदाय के समर्थन से शासक बने, न्याय करने में विफल...’, CM शिंदे का शरद पवार पर बड़ा हमला

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन? CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'इस संकट के कारण...'
क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन? CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'इस संकट के कारण...'
Mumbai News: NCB के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर FIR, मृतक की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप
मुंबई: NCB के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर FIR, मृतक की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप
Mumbai News: वर्दी की आड़ में अपहरण और लूटे 10,000 डॉलर, मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
वर्दी की आड़ में अपहरण और लूटे 10,000 डॉलर, मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
Mumbai News: प्यार का वादा कर लड़की से रेप, फिर शादी से किया इनकार, नेहरूनगर में आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: प्यार का वादा कर लड़की से रेप, फिर शादी से किया इनकार, नेहरूनगर में आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget