एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में EVM पर संग्राम जारी, जानें आदित्य ठाकरे समेत MVA नेताओं के क्या हैं आरोप?

Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र चुनाव में ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने शपथ लेने से इनकार कर दिया.

Maharashtra EVM Row: महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सदस्यों ने हाल ही में हुए राज्य चुनावों में ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधायक के रूप में शपथ न लेने का फैसला किया. राज्य विधानमंडल में निचले सदन में शनिवार (7 दिसंबर) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत सत्तारूढ़ दलों के कई सदस्यों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. हालांकि, विपक्षी दलो कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के सदस्यों ने शपथ नहीं लेने का फैसला किया.

विधान भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "एमवीए ने आज सदन के सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेने का फैसला किया है. जब कोई सरकार इतने बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आती है, तो जश्न मनाया जाता है. सवाल उठता है कि उसे जो जनादेश मिला है, वह जनता ने दिया है या ईवीएस और भारत के चुनाव आयोग ने दिया है." 

विपक्षी विधायकों ने क्या कहा?
वहीं शपथ बायकॉट के बीच महाविकास अघाड़ी को झटका भी लगा. इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक न सिर्फ शपथ में शामिल हुए बल्कि कहा एमवीए से हमारा क्या लेना देना? सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, "विपक्ष के लोगों से हमारी कोई बात नहीं हुई. इलेक्शन में कोई कॉरडिनेशन नहीं हुआ. टिकट बंटवारे में हमें कुछ बताया नहीं, तो हमारा उनसे क्या लेना देना?" 

हालांकि ईवीएम पर उन्होंने कहा, "ईवीएम हट जाना चाहिए. अगर लोगों को शक है कि ईवीएम से हैकिंग होती है, किसी को जिताया या हराया है, तो एक बार जनता की मांग पर ईवीएम को हटा देना चाहिए." इस बीच कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, "नतीजों ने सवाल पैदा किया है. ऐसा लगता है कि पूरी प्रक्रिया ही भ्रष्ट है. जनता नाखुश है और कुछ गलत हुआ लगता है."

अजित पवार ने किया पलटवार
वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विपक्ष के ईवीएम विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ईवीएम पर कोई भी आपत्ति अनुचित है. ईवीएम को दोष देने का कोई मतलब नहीं है. जब एमवीए को लोकसभा में 31 सांसद मिले थे, तब उन्होंने ईवीएम को दोष नहीं दिया था. उन्हें विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विपक्ष को शपथ लेनी होती है. वे कल तक शपथ ले सकते हैं. ऐसा लगता है कि वे इस तरह के विरोध के माध्यम से अपनी मौजूदा ताकत दिखाना चाहते हैं."

बता दें महाराष्ट्र में 23 नवंबर को नतीजे आने के बाद से ही विपक्षी महाविकास अघाड़ी ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगा रही है. उसका दावा है कि कई सीटों पर वोटिंग से ज्यादा काउंटिंग की गई है तो कई पर वोटिंग से कम काउंटिंग हुई है. कई प्रत्याशी दोबारा काउंटिंग की भी मांग कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: राज ठाकरे को सरकार में जगह मिलेगी या नहीं? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दे दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे के उल्हासनगर में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी ने की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार
रिक्शा चालक का बेटा 17वें प्रयास में सेना में चयनित, दोस्त ने कंधे पर बिठाकर पूरे इलाके में घुमाया
रिक्शा चालक का बेटा 17वें प्रयास में सेना में चयनित, दोस्त ने कंधे पर बिठाकर पूरे इलाके में घुमाया
नासिक में म्हाडा का महा-घोटाला! जाली दस्तावेजों से हड़पा गरीबों का हक, 49 बिल्डरों पर FIR दर्ज
नासिक में म्हाडा का महा-घोटाला! जाली दस्तावेजों से हड़पा गरीबों का हक, 49 बिल्डरों पर FIR दर्ज
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
Embed widget