एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'जंगली सूअर, हिरण, नीलगाय को मार दिया जाए या...', फसलों को बचाने के लिए BJP विधायक ने की मांग

Maharashtra Farmer: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक हरीश पिंपले ने मांग की है कि फसलों को बचाने के लिए जंगली सूअर, हिरण, नीलगाय को मार दिया जाए या उनका बंध्याकरण हो.

BJP MLA Harish Pimple Demand: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने बुधवार को यह मांग की कि वन विभाग उनके निर्वाचन क्षेत्र में जंगली सूअर, हिरण और नीलगायों को या तो मार डाले या उनका बंध्याकरण करे. उन्होंने आरोप लगाया कि ये जानवर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अकोला जिले के मुर्तिजापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश पिंपले ने यहां राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विधान सभा में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे क्षेत्र में हर जगह किसानों ने चने की खेती की है और अब उनकी फसल को जंगली सूअर, नीलगाय और हिरण से खतरे का सामना करना पड़ रहा है, जो फसलों को नष्ट कर रहे हैं.’’

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कही ये बात
वहीं, विधानपरिषद में राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि ठेकेदारों के विभिन्न आवश्यकताएं पूरी करने में नाकाम रहने के बाद कुछ ठेके रद्द कर दिए गए हैं, जिसके चलते मुंबई की सड़कों को पक्का करने के प्रयासों में बाधाएं आईं हैं. सामंत ने उच्च सदन के सदस्यों सुनील शिंदे और विलास पोटनिस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहली परियोजना के तहत कुल 397 किलोमीटर लंबी 910 सड़कों के लिए निविदाएं जारी की गई थीं. उन्होंने कहा कि हालांकि परियोजना को लागू करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है क्योंकि ठेकेदारों के निर्दिष्ट समय सीमा और कानूनी दायित्वों को पूरा करने में विफल रहने पर कुछ अनुबंध रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें 1,233 करोड़ रुपये का अनुबंध भी शामिल है.

279 सड़कों पर काम शुरू
उन्होंने कहा कि कुल सड़कों में से 279 सड़कों पर काम शुरू हो गया है. सामंत ने बताया कि जिन पांच ठेकेदारों के आवेदन बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रद्द कर दिए थे, उनपर 96.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: '22 साल पहले इससे भी भयंकर हादसा...', संसद सुरक्षा चूक की घटना पर बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को 'दलाल देश' बताने पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मुझे जरा भी आपत्ति नहीं लेकिन...'
पाकिस्तान को 'दलाल देश' बताने पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मुझे जरा भी आपत्ति नहीं लेकिन...'
ईरान युद्ध: संजय राउत का सरकार से सवाल, 'अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?'
ईरान युद्ध: संजय राउत का सरकार से सवाल, 'अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?'
मुंबई के भोईवाड़ा में डिटेंशन सेंटर शुरू, 2500 बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया कदम
मुंबई के भोईवाड़ा में डिटेंशन सेंटर शुरू, 2500 बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया कदम
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना
बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Embed widget