एक्सप्लोरर

कर्नाटक और महाराष्ट्र में बॉर्डर विवाद के बाद अब अलमाटी बांध पर तकरार, फडणवीस बोले- काम रोकें, नहीं तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Border Dispute: महाराष्ट्र में कर्नाटक से बॉर्डर विवाद के बीच अब अलमाटी बांध को लेकर तकरार शुरू हो गई है. उप मुख्यमंत्री ने कहा, अलमाटी बांध पर काम बंद करने को कहेंगे, अगर नहीं माने तो SC जाएंगे.

Border Row: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य जब तक सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ के प्रभाव के आकलन के लिए अध्ययन पूरा नहीं कर लेता तब तक वह कर्नाटक को कृष्णा नदी पर बने अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य को रोकने के लिए कहेगा. राज्य विधानसभा में बुधवार को एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि अगर कर्नाटक सरकार महाराष्ट्र के अनुरोध को नहीं मानती है तो सुप्रीम कोर्ट से संपर्क किया जाएगा. दोनों राज्यों के बीच पहले से ही सीमा विवाद है और मामला सुप्रीम कोर्ट में है.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने बांध की ऊंचाई 524 मीटर बढ़ाने के कर्नाटक के कदम से होने वाले असर और कोल्हापुर तथा सांगली में बाढ़ के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए जल संसाधन विभाग के पूर्व प्रधान सचिव नंदकुमार वडनेरा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है. महाराष्ट्र के इन दो जिलों में 2019 में भीषण बाढ़ के बाद इसके अध्ययन के लिए इस समिति का गठन किया गया था. 27 मई, 2020 को सौंपी गई वडनेरा रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कृष्णा नदी पर अलमाटी और हिप्पार्गी के बांधों की ऊंचाई बढ़ा दी जाती है, तो कोल्हापुर और सांगली में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

हालांकि, सितंबर 2021 में वडनेरा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर कहा था कि जब रिपोर्ट तैयार की गई थी तब कर्नाटक में चेक डैम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिससे कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ आ सकती है. फडणवीस ने कहा, ‘‘हम इसे सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में लाएंगे और कर्नाटक से अनुरोध करेंगे कि जब तक हमारा अध्ययन पूरा नहीं हो जाता है तब तक वे काम रोक दें, क्योंकि इसका महाराष्ट्र पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. अगर वे नहीं माने तो हम काम रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे.’’

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में महाराष्ट्र के विधायक नितिन देशमुख और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी गाड़ी रखेंगे तो होगी आपकी जेब ढीली, कबाड़ में बेचने पर होगा फायदा! बजट में बड़ा ऐलान
पुरानी गाड़ी रखेंगे तो होगी आपकी जेब ढीली, कबाड़ में बेचने पर होगा फायदा! बजट में बड़ा ऐलान
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
महाराष्ट्र में कहां बनेगी 'चौथी मुंबई'? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में की घोषणा
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ करेगी फडणवीस सरकार, सीएम ने किया ऐलान, कितने किसानों को होगा लाभ?
महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ करेगी फडणवीस सरकार, सीएम ने किया ऐलान, कितने किसानों को होगा लाभ?
महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget