एक्सप्लोरर

'आश्वासनों का पुलिंदा' और 'झांसा', महाराष्ट्र के बजट पर विपक्ष का निशाना, उद्धव ठाकरे क्या बोले?

Maharashtra Budget 2024: महाराष्ट्र में कल शिंदे सरकार ने बजट पेश किया है. इस बजट पर अब विपक्ष ने निशाना साधा और इसे 'आश्वासनों का पुलिंदा' बताया है.

Maharashtra Budget: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उसके आखिरी बजट को लेकर निशाना साधा और इसे ‘‘आश्वासनों का पुलिंदा’’ बताया. विपक्षी दलों ने कहा कि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि घोषित योजनाओं के लिए धन कैसे जुटाया जाएगा.

वित्त विभाग भी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 20,051 करोड़ रुपये का राजस्व घाटे का बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के अन्य वर्गों के लिए 80,000 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च की घोषणा की. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बजट को ‘‘आश्वासनों का पुलिंदा’’ और ‘‘झांसा’’ करार देते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का दिखावा किया गया है.

महाराष्ट्र के बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने संबंधी ‘मुख्यमंत्री माझी लडकी बहन’ योजना विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को लुभाने का प्रयास है.

उन्होंने कहा कि नौकरियां सृजित करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा. उन्होंने कहा, ‘‘बजट आश्वासनों का पुलिंदा है. यह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का एक फर्जी प्रयास है....’’

क्या बोले उद्धव ठाकरे?
ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जानी चाहिए जो यह पता लगाए कि पिछले दो वर्षों में महायुति सरकार द्वारा घोषित योजनाओं में से कितनी लागू की गईं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का कोई उल्लेख नहीं किया गया कि धन कैसे जुटाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बजट में घोषित योजनाओं से सत्तारूढ़ गठबंधन को मदद नहीं मिल पाएगी क्योंकि लोग उसे हराने के लिए विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं. ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र को लूटा जा रहा है और जो लोग इसे लूट रहे हैं, उन्हें वोट नहीं मिलेगा.’’

कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने भी ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ को लेकर निशाना साधते हुए पूछा कि बढ़ती महंगाई के समय 1,500 रुपये की राशि से क्या होगा.

पटोले ने कहा कि किसानों के बिजली बिल माफ करने की योजना एक दिखावा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की परेशानियों और तेलंगाना की तर्ज पर किसानों के कर्ज को पूरी तरह माफ करने की कांग्रेस की मांग को नजरअंदाज किया है.

कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख ने कहा, ‘‘बजट में बहुत सारे आश्वासन हैं, लेकिन लोग मूर्ख नहीं बनेंगे. यह लोगों को गुमराह करने वाला बजट है और इसमें संदेह है कि दिए गए आश्वासन पूरे होंगे.’’

शरद पवार गुट की प्रतिक्रिया
शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि राज्य का कर्ज बोझ सात लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है.

उन्होंने कर्ज के बोझ को देखते हुए बजटीय प्रावधानों की व्यवहार्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास निवेश आकर्षित करने और बेरोजगारी को कम करने की कोई रणनीति नहीं है. तपासे ने कहा कि लोकलुभावन, लेकिन खोखले वादे चुनाव से पहले लोगों को प्रभावित नहीं कर पाएंगे.

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने बजट को ‘‘राजनीतिक सम्मोहन’’ करार दिया और दावा किया कि मराठवाड़ा और विदर्भ जैसे क्षेत्रों को इसमें कुछ भी नहीं मिला. शिवसेना (यूबीटी) के नेता दानवे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्य ने कई योजनाओं की घोषणा की है, लेकिन उनके कार्यान्वयन को लेकर संदेह है. यह केवल राजनीतिक सम्मोहन है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज के बजट भाषण के बाद, यह स्पष्ट है कि सरकार मराठवाड़ा, विदर्भ के क्षेत्रों को महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं मानती है. सरकार योजनाओं के व्यवस्थित कार्यान्वयन के लिए गठित समिति के माध्यम से लोगों पर भारी कर लगाएगी.’’

ये भी पढ़ें: सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना के तहत मिलेगा मासिक भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Pune News: पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
Maharashtra: महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत... भाई गंभीर घायल
महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत... भाई गंभीर घायल
Maharashtra: इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से उठा पर्दा! पुलिस ने पत्नी और साले को लिया हिरासत में...CCTV में कैद हुआ कत्ल
इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से उठा पर्दा! पुलिस ने पत्नी और साले को लिया हिरासत में...CCTV में कैद हुआ कत्ल

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget