एक्सप्लोरर

CM फेस के ऐलान से पहले BJP पूरा करना चाहती है ये टास्क? सामने आई बड़ी जानकारी

Maharashtra CM: विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन की भारी जीत के बावजूद, सहयोगी दलों के बीच इस बात पर आम सहमति नहीं बन पाई है कि शीर्ष पद पर कौन बैठेगा.

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर बना सस्पेंस जारी है. इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक बीजेपी महाराष्ट्र की नई सरकार में विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की जल्दबाजी में नहीं है. पार्टी सूत्रों ने मंगलवार (26 नवंबर) को यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बारे में महायुति गठबंधन के निर्णय में देरी होने के संकेत तब मिले जब राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार सुबह एकनाथ शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा. शिंदे ने आज राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा दे दिया है.

अब तक नहीं बनी सहमति
विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन की भारी जीत के बावजूद, सहयोगी दलों के बीच इस बात पर आम सहमति नहीं बन पाई है कि शीर्ष पद पर कौन बैठेगा.

'बीजेपी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की जल्दी नहीं'
प्रदेश बीजेपी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,"केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है. हमने निर्णायक जनादेश प्राप्त कर लिया है और अब प्राथमिकता सरकार गठन के लिए एक व्यापक योजना तैयार करना है. इसमें मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप देना और जिला संरक्षक मंत्रियों जैसे प्रमुख पदों का वितरण शामिल है." उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण गठबंधन सहयोगियों के बीच टकराव से बचने की इच्छा से उपजा है.

इस मामले को विस्तार से बताते हुए बीजेपी के एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने रायगढ़ जिले के विधायक महेंद्र थोरवे का उदाहरण दिया, जिन्होंने लंबे समय से चली आ रही स्थानीय प्रतिद्वंद्विता के कारण इस साल की शुरुआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अदिति तटकरे को जिला संरक्षक मंत्री नियुक्त किए जाने का विरोध किया था. उन्होंने कहा, "हम ऐसे मुद्दों का समाधान करना चाहते हैं और आगे बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी लोग एकमत हों."

'संसद सत्र की वजह से केंद्र पर दवाब'
राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में कैबिनेट और राज्य दोनों स्तरों पर अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं. राज्य में 36 जिले हैं और एक मुख्यमंत्री के लिए यह अनिवार्य हो जाता है कि उनमें से प्रत्येक को प्रतिनिधित्व मिले. पार्टी के एक नेता ने कहा, "संसद का सत्र जारी रहने के कारण केंद्रीय नेतृत्व पर काफी दबाव है. वह महाराष्ट्र बीजेपी नेताओं और सहयोगी दलों के साथ बैठकें कर रहा है और संसद में सदन का प्रबंधन भी संभाल रहा है."

कब होगा सीएम के नाम का ऐलान
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के बारे में सूत्र ने कहा, "बीजेपी केंद्रीय इकाई एक पर्यवेक्षक या पर्यवेक्षकों की टीम नियुक्त करेगी जो मुंबई का दौरा करेगी. वे मंत्रिमंडल फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलेंगे. एक बार ऐसा हो जाने पर, वे विधानमंडल दल के नेता के लिए पार्टी की पसंद की घोषणा करेंगे."

शिंदे-फडणवीस आगे
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो चुनाव प्रचार के दौरान वस्तुत: भाजपा का चेहरा थे, अपनी पार्टी के शानदार चुनाव प्रदर्शन के बाद शीर्ष पद के लिए सबसे आगे हैं, वहीं शिवसेना नेताओं ने कहा है कि वे चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे पद पर बने रहें, जिससे यह संकेत मिलता है कि शिवसेना ने अपना दावा नहीं छोड़ा है.

ये भी पढ़ें

कोई शिवेसना के टिकट पर जीता चुनाव तो कोई NCP के, ये 14 विधायक हैं देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget