एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

Maharashtra Congress Candidate List: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इससे पहले दूसरी सूची में 23 प्रत्याशी घोषित किए गए थे.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (26 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस सूची में पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इससे पहले कांग्रेस ने दो और सूची जारी की थी. पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, जबकि दूसरी सूची में 23 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था.

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस की इस सूची में खामगांव से राणा दिलीप कुमार को टिकट दिया गया है. मेलाघाट से हेमंत नंदा चिमोटे को उम्मीदवार बनाया गया है. गढ़चिरोली से मनोहर तुलसीराम को प्रत्याशी बनाया गया है. दिग्रस विधानसभा सीट से माणिकराव ठाकरे को चुनाव मैदान में उतारा गया है. 

कांग्रेस की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस ने नांदेड विधानसभा सीट से मोहनराव मारोतराव अंबाडे को टिकट दिया है. देगलूर निवृत्तिराव कोंडीबा कांबले को प्रत्याशी बनाया गया है. मुखेड़ से हनमंतराव वेंजकटराव पाटिल बेटमोगारेकर को मौका दिया गया है. मालेगांव सेंट्रल सीट से इजाज बेग अजीज बेग को उम्मीदवार बनाया गया है. चांदवड विधानसभा सीट से शिरीषकुमार वसंतराव कोटवाल को टिकट दिया गया है. 

इकतपुरी से लकीभाऊ भीका जाधव को प्रत्याशी घोषित किया गया है. भिवंडी पश्चिम से दयानंद मोतीराम चोरघे को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत को मौका दिया गया है. वांद्रे पश्चिम से आसिफ जकारिया को टिकट मिला है. तुलजापुर से कुलदीप धीरज पाटिल को प्रत्याशी बनाया गया है. कोल्हापुर उत्तर से राजेश भारत लाटकर को उम्मीदवार बनाया गया है. सांगली से पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल को चुनाव मैंदान में उतारा गया है.

कांग्रेस ने अबतक 87 उम्मीदवार घोषित किए

इस सूची के साथ कांग्रेस अब तक 87 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले 23 उम्मीदवारों की लिस्ट में पार्टी ने वरिष्ठ नेता सुनील केदार की पत्नी अनुजा को मैदान में उतारा है. केदार को नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (एनडीसीसीबी) घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. वह नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव लड़ेंगी.

पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष वसंत पुरके को रालेगांव (यवतमाल) से फिर से मैदान में उतारा गया है. मुंबई में पार्टी ने कांदिवली पूर्व सीट से कालू बधेलिया, सायन कोलीवाड़ा से गणेश यादव और चारकोप से यशवंत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की है. महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें:

अजित पवार से मुलाकात के बाद नवाब मलिक बोले- 'चुनाव लड़ूंगा, 29 अक्टूबर होगा सबकुछ साफ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget