एक्सप्लोरर

'BJP को समझ आ गया होगा कि RSS...', PM मोदी के नागपुर दौरे पर विजय वडेट्टीवार का तंज

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर PM मोदी वहां जा रहे हैं और तीन दिन पहले उन्होंने सौगात-ए-मोदी शुरू किया है, तो इसका मतलब है कि RSS की विचारधारा में बदलाव आया है.

Vijay Wadettiwar On PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल के अपने कार्यकाल में पहली बार रविवार (30 मार्च) को महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय जाएंगे. पीएम मोदी वैसे तो इन सालों में कई बार नागपुर दौरे पर पहुंचे हैं लेकिन वह पहली बार रेशमबाग स्थित संघ मुख्यालय जाएंगे. इस बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस दौरे पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी को समझ आ गया होगा कि उन्होंने RSS की वजह से चुनाव जीते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर दौरे पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, "12 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां (आरएसएस मुख्यालय) जा रहे हैं. मुझे लगता है कि बीजेपी को समझ आ गया होगा कि उन्होंने आरएसएस की वजह से चुनाव जीते हैं. आरएसएस का दावा है कि बीजेपी ने उनके कारण चुनाव जीते हैं और मुझे लगता है कि यह सच है."

विजय वडेट्टीवार ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, "सवाल यह है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी वहां जा रहे हैं और तीन दिन पहले उन्होंने सौगात-ए-मोदी शुरू किया है, तो इसका मतलब है कि आरएसएस की विचारधारा में बदलाव आया है. 100 साल तक वे विभाजन की बात करते थे और अब मुझे उम्मीद है कि वे एक साथ आगे बढ़ने की बात करेंगे."

बता दें पीएम मोदी रविवार को नागपुर पहुंचेंगे. पीएम मोदी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केबी हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे. उनका दीक्षाभूमि में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का भी कार्यक्रम है. पीएम ऐसे समय में यह दौरा करेंगे जब गुड़ी पड़वा उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समारोह का आयोजन किया जाएगा. पीएम मोदी स्मृति मंदिर भी जाएंगे और आरएसएस के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 

अनुपम सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. पिछले तीन सालों से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर सफर जारी. राजनीति और अपराध की खबरें लिखने में खास रुचि. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में धमाके की साजिश नाकाम, महाराष्ट्र ATS- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 आरोपियों को दबोचा
दिल्ली में धमाके की साजिश नाकाम, महाराष्ट्र ATS- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 आरोपियों को दबोचा
मुंबई में खाकी वर्दी हुई दागदार! पुलिस कांस्टेबल ने साथियों के साथ की 25 लाख की लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में खाकी वर्दी हुई दागदार! पुलिस कांस्टेबल ने साथियों के साथ की 25 लाख की लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार
संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, मछली पकड़ने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, एक का शव बरामद
संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, मछली पकड़ने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, एक का शव बरामद
Nagpur News: इंजीनियरिंग के 3 छात्रों ने की व्यापारी की बेरहमी से हत्या, कार की लालच में बने हत्यारे
नागपुर में इंजीनियरिंग के 3 छात्रों ने की व्यापारी की बेरहमी से हत्या, कार के लालच में बने हत्यारे

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
SRH vs LSG Highlights: औंधे मुंह गिरी ऑरेंज आर्मी, लखनऊ ने हैदराबाद को रौंदा; ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत
औंधे मुंह गिरी ऑरेंज आर्मी, लखनऊ ने हैदराबाद को रौंदा; ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक हैं JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागने की तैयारी में जुटा अमेरिका?
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागेगा US?
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Video: जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget