एक्सप्लोरर

असली NCP कौन? किस एनसीपी को कितनी सीटें, कितना वोट शेयर, कितना इजाफा, कितनी कम हुई सीट, सब कुछ जानें यहां

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि वह किसे असली एनसीपी मानती है. इस बार शरद पवार की पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव 2019 की परिस्थितियों से बिल्कुल अलग लड़ा गया तो परिणाम भी एकदम अप्रत्याशित रहे. पहली बार था जब दो गुटों में बंट गई एनसीपी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरी थी. एक तरफ शरद पवार (Sharad Pawar) गुट की एनसीपी-एसपी थी तो दूसरी तरफ अजित पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी थी.

जिस तरह अजित पवार ने असली एनसीपी होने का दावा किया था और उनके हिस्से में पार्टी का सिंबल गया था. उन्हें चुनाव में इसे साबित भी करना था. परिणाम वाकई में उनके पक्ष में गए. 

महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच चले मुकाबले में एक लड़ाई अजित गुट और शरद गुट में भी थी. इसमें अजित गुट ने शरद गुट को पटखनी दे दी और 41 सीटें जीत ली जबकि शरद पवार की पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह केवल 10 सीटें ही बचा पाई. कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील चुनाव जीत गए. 

शरद पवार गुट को चुनाव में लगा बड़ा झटका

विभाजन के बाद एनसीपी-एसपी के हिस्से में 12 सीटें आई थीं लेकिन वह उतनी सीटें भी नहीं बचा पाई. चुनाव में शरद पवार गुट ने 86 सीटों पर प्रत्याशी उतारा लेकिन 10 सीटें ही जीत पाई. एनसीपी-एसपी का वोट शेयर 11.28 प्रतिशत रहा और पॉप्युलर वोट 72,87,797 मिले. 

वोट शेयर कम लेकिन अजित गुट को मिलीं ज्यादा सीटें

दूसरी तरफ महायुति सरकार में शामिल डिप्टी सीएम अजित पवार की एनसीपी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. विभाजन के बाद इसके हिस्से में 40 सीटें थीं. चुनाव में इसने 59 प्रत्याशी उतारे और उस लिहाज प्रदर्शन शानदार रहा. यह 41 सीटें जीतने में कामयाब रही और 9.01 प्रतिशत वोट हासिल किए. इसे पॉप्युलर वोट 58,16,566 मिले. वहीं, अविभाजित एनसीपी ने 2019 चुनाव 54 सीटें जीती थीं और वोट शेयर 16.7 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में BJP का सबसे अच्छा तो कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन, शिंदे-पवार ने साबित किया वे 'असली उत्तराधिकारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget