एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के माढा में लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर, शख्स ने EVM में लगाई आग

EVM Fire News: महाराष्ट्र में तीसरे चरण के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई. आज एक शख्स ने ईवीएम मशीन में आग लगाने की कोशिश की है. मौके पर मौजूद अधिकारीयों ने शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है.

Madha Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में मंगलवार (7 मई) को लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग हुई. इस बीच माढ़ा लोकसभा सीट के सांगोला विधानसभा क्षेत्र के बादलवाड़ी में एक मतदाता ने EVM और VVPAT में आग लगा दी. हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों ने फौरन आग पर काबू पा लिया. साथ ही अधिकारियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.

ज़िला अधिकारी ने बताया की EVM और VVPAT व कंट्रोल यूनिट सुरक्षित है और वोट खराब नहीं हुआ है. आगे के मतदान के लिए नए EVM का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन EVM के वोट और VVPAT वोट का मिलान होगा.

ईवीएम में आग लगाने की सही वजह अभी सामने नहीं आई है. घटना दोपहर तीन बजे की है. 

EVM में आग लगाने का वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक मतदाता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो में एक व्यक्ति ईवीएम में लगी आग को पानी से बुझाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जबकि मतदान केंद्र के अंदर और बाहर लोग शोर मचा रहे हैं. घटना के कारण, नई मशीन आने तक मतदान को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

सोलापुर में, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और सोलापुर सिटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की विधायक प्रणीति शिंदे कांग्रेस की उम्मीदवार हैं.

इन दिग्गजों ने किया मतदान

उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, उनकी मां आशा पवार ने बारामती में मतदान किया है. इसके अलावा शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले और कई दिग्गजों में भी अपने मत का प्रयोग किया है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Firing Case: पांचवां आरोपी रफीक राजस्थान से गिरफ्तार, 13 मई तक पुलिस हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल
Pimpri-Chinchwad News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने 50 KM पीछा कर फिरौती का प्लान किया फेल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
दो साल भी नहीं चली 20 करोड़ की शाही शादी, तीन दिनों तक चला था ग्रैंड सेलिब्रेशन, अब तलाक
दो साल भी नहीं चली 20 करोड़ की शाही शादी, तीन दिनों तक चला था ग्रैंड सेलिब्रेशन, अब तलाक
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget