एक्सप्लोरर

Maharashtra Exit Polls 2024: महाराष्ट्र के इन एग्जिट पोल्स में बनती दिख रही MVA की सरकार, महायुति को लगा झटका?

Maharashtra Assembly Election 2024 को लेकर Exit Polls में अलग-अलग दावे किए गए हैं. कुछ एग्जिट पोल्स में कांग्रेस नीत MVA की सरकार बनती दिखाई गई है.

Maharashtra Exit Polls 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 58.25 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है. राज्य में किस दल की सरकार बनेगी. किसको वोटरों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है और कौन इस बार सत्ता से बाहर रहेगा. इस पर विभिन्न सर्वे एजेंसियों का एग्जिट पोल आ चुका है. महाराष्ट्र में कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि कुछ ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को बढ़त की उम्मीद जताई है.

न्यूज 18 मैट्रिज के एग्जिट पोल में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. और इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. साथ ही इस सर्वे में अन्य के खाते में भी 8 से 10 सीटें दी गई हैं.पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 137 से 157 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. 

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में क्या?
महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. साथ ही इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें दी गई हैं.चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 152 से 160 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 130 से 138 सीटें आने की संभावना व्यक्त की गई है. साथ ही अन्य को 6 से 8 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है.

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 175 से 195 सीटें जबकि महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने की उम्मीद जताई गई है.इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. इस पोल में BJP नीत महायुति गठबंधन को 118 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है जबकि कांग्रेस नीत महाविकास अघाड़ी को 150 सीटें मिलने की उम्मीद की गई है. साथ ही अन्य को भी 20 सीटें दी गई हैं.पोल डायरी के एग्जिट पोल में BJP नीत महायुति गठबंधन को 122 से 186 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि कांग्रेस नीत महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 69 से 121 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. 

साथ ही इस पोल में अन्य को 12 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.रिपब्लिक के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157 सीटें जबकि महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है. साथ ही इस सर्वे में अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.लोकशाही मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 128 से 142 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. साथ ही अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है.

Maharashtra Poll of Polls 2024: महायुति बनाम MVA, कौन किसे कर रहा चित? पढ़ें आंकड़ें

नतीजे की घोषणा वोटों की गिनती के बाद 23 नवंबर को
एसएएस ग्रुप के एग्जिट पोल में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बढ़ते मिलने का अनुमान लगाया गया है. इस पोल में महायुति गठबंधन को 127 से 135 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. जबकि महाविकास अघाड़ी को 147 से 155 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही इस पोल में अन्य के खाते में भी 10 से 13 सीटें जाने की उम्मीद की गई है.

भास्कर रिपोर्टर्स पोल के एग्जिट पोल में भी राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. इस एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिलने की उम्मीद है. जबकि महाविकास अघाड़ी को 135 से 150 सीटें मिलने की उम्मीद है. साथ ही इस पोल में अन्य के खाते में 20 से 25 सीटें जाने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है.पोल ऑफ पोल्स में BJP की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को 146 सीटें और कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी को 129 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. साथ ही पोल ऑफ पोल्स में अन्य के खाते में भी 13 सीटें जाने की उम्मीद जताई गई है.

हालांकि एग्जिट पोल के ये आंकड़े चुनाव परिणामों के पहले सिर्फ अनुमान हैं. नतीजे की घोषणा वोटों की गिनती के बाद 23 नवंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget