एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Elections : दूसरे चरण की 8 सीटों पर इतने नामांकन अवैध, मैदान में नवनीत राणा समेत ये चेहरे

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में दूसरे चरण में आठ सीटों पर चुनाव हैं जहां पर 352 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से 50 से ज्यादा प्रत्याशियों का नामांकन अवैध पाया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान (Voting) होना है. यहां 299 प्रत्याशियों का नामांकन जांच में वैध पाया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी. ये आठ सीटें राज्य की विदर्भ क्षेत्र की बुलढाणा (Buldhana), अकोला (Akola), अमरावती (Amravati), वर्धा (Wardha), यवतमाल-वाशिम (Yavatmal-Washim) और मराठवाड़ा की हिंगोली (Hingoli), नांदेड़ (Nanded) और परभनी (Parbhani) हैं. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि आठ सीटों पर 352 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जानकारी साझा की गई है. बुलढाणा में 25 प्रत्याशी, अकोला में 17, अमरवाती में 56, वर्धा में 26, यवतमाल-वाशिम में 20, हिंगोली में 48, नांदेड़ में 66 और परभनी में 41 नामांकन दाखिल किए गए थे. 

इन तीन सीटों पर शिवसेना और शिवसेना-यूबीटी आमने-सामने
हिंगोली, यवतमाल-वाशिम और बुलढाणा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी के बीच मुकाबला है. बुलढाणा में शिवसेना की निवर्तमान सांसद प्रतापराव जाधव का मुकाबला शिवसेना यूबीटी के नरेंद्र खेडेकर से है. अकोला में बीजेपी के अनूप धोत्रे, कांग्रेस के अभय पाटिल और वंचित बहुजन अघाड़ी के चीफ प्रकाश अंबेडकर के बीच मुकाबला है. 

नवनीत राणा की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
वहीं, अमरावती में चुनावी लड़ाई सांसद नवनीत राणा, कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े और वंचित बहुजन अघाड़ी के आनंदराज अंबेडकर के बीच होगी. वर्धा में बीजेपी सांसद रामदास तडस के सामने एनसीपी शरद चंद्र पवार के अमर काले होंगे. यवतमाल-वाशिम में शिवसेना के राजश्री पाटिल के सामने शिवसेना यूबीटी के संजय देशमुख होंगे, जबकि हिंगोली में शिवसेना के बाबूराव कोहलीकर और शिवसेना-यूबीटी के नरेश अश्तिकर के बीच लड़ाई है. 

नांदेड़ सीट पर सांसद प्रताप चिखलीकर के सामने कांग्रेस के वसंत चव्हाण होंगे. परभनी में राष्ट्रीय समाज पक्ष के चीफ महादेव जनकर और शिवसेना-यूबीटी के संजय जाधव के बीच मुकाबला है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने देवेंद्र फडणवीस को बताया 'खलनायक', बोले- 'बदनाम कर कई करियर...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget