एक्सप्लोरर

Maharashtra: सुल्तानपुर गांव का लोगों ने किया नामाकरण, मुंबई हमले के शहीद के नाम से जाना जाएगा

Maharashtra: सोलापुर जिले के सुल्तानपुर के रहने वाल राहुल शिंदे राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. इस आतंकी हमले में राहुल के पेट में गोली लगी थी और वो शहीद हो गए थे.

Mumbai News: लगभग 1,000 और 600 घरों की आबादी वाला महाराष्ट्र (Maharashtra) का सुल्तानपुर (Sultanpur) गांव अब राहुल नगर (Rahul Nagar) के रूप में जाना जाएगा. दरअसल इस गांव के मूल निवासी जिन्होंने 2008 के 26/11 मुंबई हमले में आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी, की याद में गांव वालों ने गांव का नाम बदलकर राहुल नगर रखने का फैसला किया है.

सोलापुर जिले की माधा तहसील के सुल्तानपुर के रहने वाल राहुल शिंदे (Rahul Shinde) राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. राहुल शिंदे आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की खबर के बाद दक्षिण मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में प्रवेश करने वाले पहले पुलिसकर्मियों में शामिल थे. इस आतंकी हमले में शिंदे के पेट में गोली लगी थी जिससे उनकी मौत हो गई.


Maharashtra: सुल्तानपुर गांव का लोगों ने किया नामाकरण, मुंबई हमले के शहीद के नाम से जाना जाएगा

गांव का आधिकारिक नामकरण होना बाकी

हालांकि सरकार ने उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया. वहीं उनके गांव वालों ने शिंदे की याद में गांव का नाम बदलकर राहुल नगर करने का फैसला किया. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी उनके गांव का नामकरण होना बाकी है. 26/11 हमले की 14वीं बरसी की पूर्व संध्या पर राहुल के पिता सुभाष विष्णु शिंदे ने बताया कि नाम बदलने की सारी सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है अब हम आधिकारिक नामकरण समारोह का इंतजार कर रहे हैं.

पिता बोले मुझे अब और कुछ नहीं चाहिए

उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों और मेहमानों से कार्यक्रम की तारीख की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसके बाद जल्द ही गांव के नामकरण को अंतिर रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नागरे पाटिल ने उनकी मदद की, जो हमले के समय मुंबई में पुलिस आयुक्त (जोन-I) थे. राहुल के पिता ने कहा कि मैं इस प्रक्रिया में पिछले 10 सालों से सरकार के साथ बातचीत में  लगा था आखिरकार अब जाकर यह काम हो पाया है. अब में संतुष्ट हूं मुझे अब और कुछ नहीं चाहिए.  मैं इस बात के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि यह गांव अब मेरे बेटे के नाम से जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: मनसे नेताओं की गुंडागर्दी, मराठी गाना न बजाने पर की होटल मैनेजर की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget