एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: SIT जांच के आदेश पर मनोज जरांगे की प्रतिक्रिया, 'महाराष्ट्र में अशांति फैलाने की साजिश...'

Manoj Jarange Statement: मनोज जरांगे की विवादास्पद टिप्पणी की SIT जांच के आदेश के बाद अब खुद इसपर जरांगे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार पर हमला बोला है.

Maratha Reservation: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को सरकार को निर्देश दिया कि वह एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करके उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की विवादास्पद टिप्पणी की व्यापक जांच करे. सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने जरांगे की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अशांति फैलाने की साजिश थी. सत्ता पक्ष के सदस्य हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी-अपनी सीट पर खड़े हो गये.

जांच के आदेश
इसके बाद नार्वेकर ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी. जब सदन एक बार समवेत हुआ तो अध्यक्ष ने सरकार को फडणवीस के खिलाफ जरांगे की टिप्पणियों की व्यापक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया. राज्य के जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में रविवार को जरांगे ने आरोप लगाया था कि फडणवीस उनकी हत्या कराने कोशिश कर रहे हैं. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि वह मुंबई कूच करेंगे और उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

क्या बोले मनोज जरांगे?
जरांगे ने यह भी दावा किया था कि उन्हें सलाइन के जरिये जहर देने की कोशिश की गई थी, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. यह मुद्दा निचले सदन में आशीष शेलार (बीजेपी) ने उठाया. उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने के लिए उकसाने वाली भाषा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. उन्होंने यह पता लगाने का अनुरोध किया कि जरांगे के इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और किसका उद्देश्य यह कहकर राज्य में 'अशांति' पैदा करना था कि महाराष्ट्र को 'जला दिया जाएगा'.

शेलार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को अस्थिर करने और बहादुर एवं अनुशासित माने जाने वाले मराठा समुदाय को बदनाम करने की साजिश रची गयी. बीजेपी नेता ने कहा, “हम जरांगे की मांगों का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन फडणवीस के खिलाफ उनकी धमकी भरी टिप्पणियों के आलोचक हैं.” विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने सरकार को विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया. फडणवीस ने सदन में कहा कि उन्हें जरांगे से कोई शिकायत नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी जांच करेगी कि वह (जरांगे) किसकी ‘भाषा’ बोल रहे हैं.

उन्होंने कहा, “जरांगे ने भले ही मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हों, लेकिन पूरा मराठा समुदाय मेरा समर्थन करता है.” उन्होंने कहा, 'पता लगाया जाएगा कि मुख्य साजिशकर्ता कौन है. विधायकों के घर जलाना भी सही नहीं है. जांच से पता चल जाएगा कि असली दोषी कौन हैं.' विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि वह जरांगे की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन मुद्दे की जड़ तक जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि (पिछले साल आरक्षण के मुद्दे पर जरांगे के आंदोलन के दौरान) पुलिस बल के इस्तेमाल की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि सरकार को भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि सरकार और जरांगे के बीच चर्चा के दौरान विपक्ष कहीं भी नहीं था. थोराट ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष के साथ बातचीत नहीं की. उन्होंने कहा, 'हम हिंसा और उत्तेजक भाषा के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन हमें समझना चाहिए कि हम इस तरह की स्थिति में क्यों आए हैं.'

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: आज फिर होगी कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव गुट की बैठक, लोकसभा सीट बंटवारे पर लगेगी अंतिम मुहर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: BMC का बड़ा एक्शन, BJP विधायक के आरोपों के बाद 150 करोड़ का रोड मार्किंग टेंडर रद्द
BMC का बड़ा एक्शन, BJP विधायक के आरोपों के बाद 150 करोड़ का रोड मार्किंग टेंडर रद्द
Maharashtra News: 'कौन किससे मिला, सिर्फ फोटो से फैसला न हो', ज्योतिषी अशोक खरात मामले में बोले CM देवेंद्र फडणवीस
'कौन किससे मिला, सिर्फ फोटो से फैसला न हो', ज्योतिषी अशोक खरात मामले में बोले CM देवेंद्र फडणवीस
Mumbai News: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
Maharashtra News: ओवैसी संग हिस्ट्रीशीटर की फोटो पर विवाद! BJP के बवाल के बाद AIMIM पार्षद को हटानी पड़ी तस्वीर
ओवैसी संग हिस्ट्रीशीटर की फोटो पर विवाद! BJP के बवाल के बाद AIMIM पार्षद को हटानी पड़ी तस्वीर

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या, अपनों ने ही उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या, अपनों ने ही उतारा मौत के घाट
UP News: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता, CM योगी आदित्यनाथ ने इस अंदाज में दी बधाई
सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान
सलमान खान की बड़े साहब के रोल में एडिटेड फोटो हुई थी वायरल, 'धुरंधर 2' एक्टर हो गए थे परेशान
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
बदलेगा सैनिक स्कूलों का सिलेबस, AI और डेटा साइंस की होगी क्लास
बदलेगा सैनिक स्कूलों का सिलेबस, AI और डेटा साइंस की होगी क्लास
LPG कनेक्शन होने के बाद भी डिलीवरी मैन मांग रहा एक्स्ट्रा पैसे? यहां कर सकते हैं शिकायत
LPG कनेक्शन होने के बाद भी डिलीवरी मैन मांग रहा एक्स्ट्रा पैसे? यहां कर सकते हैं शिकायत
Embed widget