एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मुंबई की ओर बढ़ रहा मनोज जरांगे का काफिला, रैपिड एक्शन फोर्स और बम निरोधक दस्ता तैनात

Mumbai-Pune Expressway Security: मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे हजारों समर्थकों के साथ धीरे-धीरे मुंबई की तरफ बढ़ रहे हैं. एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिसबल तैनात है.

Mumbai-Pune Expressway: महाराष्ट्र के लोनावाला में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के प्रवेश और निकास दोनों बिंदुओं पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है. रैपिड एक्शन फोर्स और बम निरोधक दस्ता भी तैनात है. मराठा आरक्षण समर्थक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के माध्यम से मुंबई की ओर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी है.

एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के इंतेजाम

मनोज जरांगे का दावा
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में अब तक 54 लाख रिकॉर्ड मिले हैं जिनसे पता चला है कि मराठा समुदाय के सदस्य कुनबी (अन्य पिछड़ा वर्ग उपजाति) समुदाय के हैं. साथ ही उन्होंने तत्काल जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग भी की. जरांगे ने 20 जनवरी को हजारों समर्थकों के साथ जालना जिले से मुंबई के लिए मार्च निकाला था. उनकी मांग है कि राज्य सरकार की ओर से नौकरियों और शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह के तहत मराठों को आरक्षण दिया जाए. कई वाहनों के साथ यह मार्च बुधवार को मुंबई के लिए पुणे शहर से गुजरा. इसका समापन 26 जनवरी को मुंबई में ही होगा.

ट्रैफिक रूट में बदलाव
पुणे पुलिस ने सड़क यातायात के मार्ग में बदलाव किया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये. सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों को आरक्षण देने में राज्य सरकार के विफल रहने पर जरांगे ने 26 जनवरी से मुंबई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक 54 लाख अभिलेख मिले हैं जो बताते हैं कि मराठा समुदाय के कई सदस्य कृषक कुनबी समुदाय के हैं.

इन व्यक्तियों और उनके वंशजों को तुरंत कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए.’’ मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि सरकार के पास आरक्षण की मांग पर कदम उठाने के लिए सात माह का समय था. एक मराठा नेता ने दावा किया कि जरांगे के लिए समर्थन बढ़ रहा है और जैसे-जैसे यह मोर्चा मुंबई के करीब पहुंच रहा है, इसमें भाग लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि मार्च बुधवार शाम को लोनावाला में रुकेगा. उन्होंने कहा ‘‘हम गुरूवार को मुंबई की ओर बढ़ेंगे.’’

ये भी पढ़ें: Kishori Pednekar Case: आज ED के सवालों का सामना करेंगी उद्धव गुट की नेता किशोरी पेडनेकर, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget