एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने अनशन खत्म करने का किया ऐलान, कहा- 'देवेंद्र फडणवीस को चैन से नहीं सोने दूंगा'

Manoj Jarange News: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया. ये भी कहा कि वह इस मसले पर अपना रुख स्पष्ट करने के बदले चुप रहे. 

Manoj Jarange News Today: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन गुरुवार (30 जनवरी) को समाप्त कर देंगे. उन्होंने आरक्षण की मांग को आगे बढ़ाने के लिए एक अलग रणनीति पर अमल करने का निर्णय लिया है. मनोज जरांगे के अलावा महिलाओं सहित 104 कार्यकर्ताओं ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 25 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू की थी. 

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आरक्षण के अलावा बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल लोगों के लिए मृत्युदंड की भी मांग की है. संतोष देशमुख का नौ दिसंबर 2024 को अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी.

'सीएम लोगों को गुमराह न करें' 

मनोज जरांगे ने बुधवार की रात कहा, ‘‘मैंने गुरुवार को अनशन वापस लेने का फैसला किया है, क्योंकि मैंने आगे बढ़ने के लिए एक अलग रणनीति अपनाने का फैसला किया है. सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उसका मराठा समुदाय को आरक्षण देने का इरादा है.’’ 

मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फडणवीस से शाम तक अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था लेकिन वह चुप रहे. मेरा अनशन इस बात से पर्दा उठाने के लिए था कि वास्तव में इस मुद्दे का समर्थन कौन करते हैं और कौन नहीं करते हैं.’’ 

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को चैन से नहीं बैठने दूंगा. मराठा समुदाय अब जानता है कि गलती किसकी है. सत्ता में आने के बाद फडणवीस ने मराठों को धोखा दिया और आरक्षण के मुद्दे पर चुप रहे लेकिन मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा.’’  

महाराष्ट्र के अधिकारियों के अनुसार इससे पहले दिन में बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद उन्होंने नसों के माध्यम से तरल पदार्थ लेने से इनकार कर दिया था. अनशन के पांचवें दिन उनकी सेहत बिगड़ गई थी.    

मनोज जरांगे ने स्थानीय लोगों के अनुरोध पर सोमवार रात को थोड़ा पानी ग्रहण करना स्वीकार किया था. वह मंगलवार को भी संतोष देशमुख के परिवार के अनुरोध के बाद पानी पीने के लिए राजी हुए थे. 

कुनबी समुदाय को OBC में शामिल करने की मांग 

दरअसल, जरांगे उस मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं, जिसमें कुनबी समुदाय को मराठा समुदाय के सदस्यों के ‘सगे सोयरे’ (रक्त संबंधी) माना गया है. ताकि उन्हें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जा सके. 

मनोज जरांगे ने शनिवार को उम्मीद जताई थी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठा समुदाय की मांगों को मानेंगे. यह एक सितंबर 2023 के बाद से उनका सातवां अनिश्चितकालीन अनशन है. उस समय पुलिस ने अंतरवाली सराटी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था. 

Maharashtra: 'यह हमारे समाज का इस्लामीकरण...', महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने किसे लेकर दिया ये बड़ा बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
नवी मुंबई में 'हिन्द की चादर' कार्यक्रम को लेकर तैयारी, प्रशासन ने किए ट्रैफिक नियमों में बदलाव
बदनामी का डर! एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा
बदनामी का डर! एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा
पैसों के लालच में महिलाओं के शरीर के साथ खिलवाड़, 10-12 बार निकाले गए 'स्त्री बीज', 5 अरेस्ट
पैसों के लालच में महिलाओं के शरीर के साथ खिलवाड़, 10-12 बार निकाले गए 'स्त्री बीज', 5 अरेस्ट
मुंबई: बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी केस में सामने आया जामताड़ा कनेक्शन, वासेपुर से भी जुड़े तार
मुंबई: बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी केस में सामने आया जामताड़ा कनेक्शन, वासेपुर से भी जुड़े तार

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
Embed widget