एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन उग्र, मंत्री हसन मुशरिफ के वाहन में तोड़फोड़, हिरासत में तीन लोग

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मंत्री हसन मुशरिफ के वाहन तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

Maratha Aarakshan Protest: मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री हसन मुशरिफ की एसयूवी में तोड़फोड़ की. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मरीन ड्राइव थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. मुशरिफ, उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गुट से संबंधित हैं. अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे मराठा आरक्षण आंदोलन के दो कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई में आकाशवाणी विधायक हॉस्टल के निकट खड़ी मंत्री की एसयूवी पर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ की.

प्रदर्शनकारी लगा रहे ये नारा
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी ‘‘एक मराठा, लाख मराठा’’ के नारे लगा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. जांच के दौरान पता चला कि ये लोग छत्रपति संभाजीनगर जिले से हैं. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आगे की जांच के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को मरीन ड्राइव थाने ले जाया गया.

पुलिस ने इससे पहले बताया था कि 26 अक्टूबर को मुंबई के परेल इलाके में वकील गुणरत्न सदावर्ते की दो कारों में तोड़फोड़ की गई थी. सदावर्ते मराठा आरक्षण के मुखर विरोधी रहे हैं. बाद में वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसक घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने कैबिनेट मंत्रियों, अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और मुंबई में महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है.

अब मंत्रालय और आसपास के इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है. यहां तक ​​कि मंत्रालय में आने-जाने वालों को भी पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है. साथ ही, कोल्हापुर में हसन मुश्रीफ के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जिन कारों में तोड़फोड़ की गई उन्हें मरीन लाइन्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग के बीच उद्धव गुट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा खत, की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget